लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 23:49 IST

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति मुहम्मद यूनुस कानूनी के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बीच राजनीतिक नेताओं का यह प्रतिनिधिमंडल रविवार को बातचीत के लिए यहां पहुंचा था।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि खान ने रेखांकित किया कि पाकिस्तान से ज्यादा कोई अन्य देश अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता का इच्छुक नहीं है।बयान में कहा गया है कि खान ने समावेशी राजनीतिक समाधान निकालने के लिए काम करने वाले सभी पक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि खान ने अफगानिस्तान में शांति स्थापना के प्रयासों के लिए पाकिस्तान के दृढ़ समर्थन का आश्वासन दिया, लेकिन यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति में अफगान नेताओं पर स्थायी शांति, स्थिरता और विकास के रास्ते पर अफगानिस्तान का नेतृत्व करने के लिये मिलकर काम करने की बड़ी जिम्मेदारी है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अफगान समाज की बहु-जातीय प्रकृति और एक समावेशी व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। अफगान प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भाईचारे के संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी दोहराई। प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और थलसेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल