लाइव न्यूज़ :

ईरान में जाकर इमरान खान ने आतंकवाद पर खोल दी पाकिस्तान की पोल, विपक्षी पार्टियों ने घेरा

By भाषा | Updated: April 24, 2019 08:29 IST

नेशनल असेंबली में खान की ईरान यात्रा पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता खुर्रम दस्तगिर ने कहा, 'प्रधानमंत्री का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है।'

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तेहरान में दिए अपने बयान को लेकर मंगलवार को विपक्ष के निशाने पर आ गए। दरअसल, उन्होंने तेहरान में स्वीकार किया था कि अतीत में आतंकवादियों ने ईरान में हमले करने के लिए उनके देश की सरजमीं का इस्तेमाल किया।

तेहरान की दो दिवसीय यात्रा (21-22 अप्रैल) के अंतिम दिन ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ संयुक्त प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए खान ने कहा था, 'मैं जानता हूं कि पाकिस्तान से सक्रिय समूहों द्वारा ईरान आतंकवाद से पीड़ित रहा है। हमें एक-दूसरे पर भरोसा करने की जरुरत है कि दोनों देश अपनी सरजर्मी पर किसी आतंकवादी गतिविधि की अनुमति नहीं देंगे। हमें उम्मीद है कि इससे हमारे बीच भरोसा पैदा होगा।' 

नेशनल असेंबली में खान की ईरान यात्रा पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता खुर्रम दस्तगिर ने कहा, 'प्रधानमंत्री का बयान राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ है क्योंकि पहली बार उन्होंने ईरान में आतंकवाद के लिए देश की सरजमीं का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है।' 

पीएमएल-एन सांसद ने कहा, 'किसी भी प्रधानमंत्री ने विदेशी सरजमीं पर ऐसा कोई इकबालिया बयान नहीं दिया।' 

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही विदेश मंत्री ने कहा था कि बलूचिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ईरान से आतंकवादी घुसे थे। उन्होंने कहा, 'ऐसे बयानों से पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्दाफाश हो गया है।' 

उन्होंने खान के इस बयान को लेकर भी उन पर निशाना साधा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर से सरकार बनने से कश्मीर मुद्दे के हल की ओर बढ़ने में मदद मिल सकती है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता और पूर्व विदेश मंत्री हीना रब्बानी खार ने कहा, 'देश को लगातार हंसी का पात्र बनते देखकर हम चिंतित हैं। आप इस तरह के बेवकूफाना बयान नहीं दे सकते और हमसे अपना समर्थन करने की उम्मीद नहीं कर सकते।' 

खान का बचाव करते हुए पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कहा कि ईरान के खिलाफ आतंकवादियों द्वारा पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल करने की स्वीकारोक्ति पर 'उन्हें संदर्भ से बाहर उद्धृत' किया गया। बाद में विपक्ष ने सदन में खान से स्पष्टीकरण देने की मांग करते हुए स्पीकर के आसन के समक्ष प्रदर्शन किया।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल