लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित, दो दिन पहले लगवाई थी चीनी वैक्सीन

By विनीत कुमार | Updated: March 20, 2021 21:09 IST

इमरान खान को कोरोना संक्रमण हो गया है। पाकिस्तानी सरकार में सीनियर अधिकारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान कोरोना संक्रमित होने के बाद फिलहाल घर में सेल्फ आइसोलेशन में हैंपाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, शनिवार को इस साल के एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आएपाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ज्यादातर नए मामले, अब तक 13,799 लोगों की हो चुकी है मौत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पाकिस्तान के स्पेशल असिस्टेंट (स्वास्थ्य सेवा मामलों) की ओर से इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। ट्वीट में बताया गया है कि इमरान खान अपने घर पर सेल्फ आइसोलेशन में हैं। इमरान खान ने गुरुवार को चीनी कोरोना वैक्सीन की एक डोज ली थी। 

पाकिस्तान में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान में कोरोना के कुल केस 6.15 लाख के पार हो गए हैं। पाकिस्तान में फिलहाल ज्यादातर नए केस पंजाब से आ रहे हैं।

बता दें कि पाकिस्तान में शनिवार को इस साल एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 3,876 नए मामले सामने आए। इसके साथ साथ ही देश में संक्रमण दर बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है। 

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 623,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 40 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है। 

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अब तक कुल 579,760 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 2,122 रोगियों की हालत गंभीर है। 

बता दें कि पाकिस्तान में फिलहाल चीन की कोरोना वैक्सीन CanSino दी जा रही है। पाकिस्तान ने फिलहाल वैक्सीन खरीदने को लेकर कोई पहल नहीं की है। वैक्सीन के लिए वह अंतरराष्ट्रीय डोनर्स और मित्र देशों जैसे चीन पर अभी पूरी तरह निर्भर है।

चीन की कंपनी सिनोफार्म ने पाकिस्तान को 10 लाख कोरोना की वैक्सीन देने का वादा किया है। पाकिस्तान को जल्द ही भारत में बनी ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 की वैक्सीन के एक करोड़ 60 लाख डोज भी मिलने के अनुमान हैं। 

पाकिस्तान को भारत में बना टीका ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स ऐंड इम्यूनाइजेशन (Gavi) के जरिए मिल सकता है। इससे पाकिस्तान की करीब 20 प्रतिशत आबादी को टीका दिया जा सकेगा।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इमरान खानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना