लाइव न्यूज़ :

भारत में मतगणना से पहले पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की, इन मुद्दों पर चर्चा

By भाषा | Updated: May 23, 2019 04:18 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा खोलकर ‘शांति का संदेश’ दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने अखबार से कहा कि आंतरिक सुरक्षा पर समिति ने आतंकवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की। भारत-पाकिस्तान संबंधों की वर्तमान स्थिति तथा फारस की खाड़ी क्षेत्र में बढते तनाव पर भी चर्चा हुई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को उच्चाधिकार प्राप्त राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक की अध्यक्षता की और ‘भू-रणनीतिक माहौल’ और क्षेत्र के ‘‘हालिया घटनाक्रम’’ पर चर्चा की। यह बैठक भारत के आम चुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले हुई है।

मीडिया खबरों के मुताबिक, इस बैठक में कई संघीय मंत्रियों और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने एक अधिकारी के हवाले से बताया, ‘‘समिति ने क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम और भू-रणनीतिक माहौल पर चर्चा हुई।’’

बैठक में यह दोहराया गया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए काम करता रहेगा। बैठक में पाकिस्तान के आर्थिक संकट के समाधान के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा हुई और इसका पूरा समर्थन किया गया।

सूत्रों ने अखबार से कहा कि आंतरिक सुरक्षा पर समिति ने आतंकवाद तथा चरमपंथ के खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शामिल सदस्यों ने प्रतिबंधित संगठनों पर और लगाम कसने के लिए हालिया उपायों पर चर्चा की। खबर में कहा गया कि एजेंडे में अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति खासकर राजनीतिक समाधान के प्रयास शामिल थे। इसमें भारत-पाकिस्तान संबंधों की वर्तमान स्थिति तथा फारस की खाड़ी क्षेत्र में बढते तनाव पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि इस्लामाबाद ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर गलियारा खोलकर ‘शांति का संदेश’ दिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट