लाइव न्यूज़ :

'दुर्घटना से पहले तीन बार लगे थे झटके', पाकिस्तान में हुए विमान हादसे में बचे व्यक्ति ने सुनाया आंखों देखा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2020 20:30 IST

जुबैर उन 99 यात्रियों में शामिल थे जो शुक्रवार को कराची की आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे जिसमें नौ बच्चों सहित 97 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देइस हादसे में जमीन पर भी 11 लोग घायल हुए हैं।  विमान के उतरने के दौरान तीन झटके लगे।

इस्लामाबाद/ कराची:पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान हादसे में बचे मुहम्मद ज़ुबैर ने घटना को याद करते हुए बताया कि विमान बहुत सामान्य ढंग से उड़ था फिर तीन बार उसमें झटके महसूस हुए। इसके बाद पायलट ने कुशलतापूर्वक जमीन से विमान की ऊंचाई बढ़ा दी लेकिन कुछ पलों बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। 

जुबैर उन 99 यात्रियों में शामिल थे जो शुक्रवार को कराची की आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे जिसमें नौ बच्चों सहित 97 लोगों की मौत हो गई। विमान (उड़ान संख्या पीके8303) लाहौर से उड़ा था और कराची के जिन्ना गार्डन इलाके में मॉडल कॉलोनी के नजदीक शुक्रवार दोपहर को हवाई अड्डे पर उतरने से महज कुछ मिनट पहले हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में जमीन पर भी 11 लोग घायल हुए हैं। 

झुलसने की वजह से कराची के अस्पताल में इलाज करा रहे जुबैर ने कहा, ‘‘विमान बहुत सामान्य ढंग से उड़ान भर रहा था। मेरी सीट संख्या 8एफ थी। जब विमान जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच रहा था तब पायलट ने घोषणा की कि हम उतरने वाले हैं और यात्री जल्दी से सीट बेल्ट बांध लें। हमने जल्दी से सीट बेल्ट बांध ली। विमान के उतरने के दौरान तीन झटके लगे। इसके बाद विमान हवाई अड्डे की हवाई पट्टी पर आ गया और कुछ क्षणों के बाद पता नहीं क्या हुआ कि पायलट ने जमीन से विमान की ऊंचाई बढ़ा दी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पायलट ने इसके बाद 10 या 15 मिनट तक विमान को उड़ाया और फिर घोषणा की कि विमान उतरने वाला है। जब यह घोषणा की जा रही थी तब मैंने नीचे देखा और मुझे लगा कि हम मलीर छावनी इलाके के ऊपर उड़ रहे हैं, इसके बाद जैसे ही विमान हवाई अड्डे पर उतरने को हुआ उसी समय हादसा हो गया।’’ 

ज़ुबैर ने शुक्रवार केा बताया कि जब विमान कराची हवाई अड्डे की ओर आ रहा था तब उसमें कंपन हो रहा था। उन्होंने बताया, ‘‘अगले ही पल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और मैं बेहोश हो गया। ज़ुबैर ने बताया कि जब उन्हें होश आया तब हर तरफ धुंआ था। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ज़ुबैर को मामूली चोटें आई है और अभी उसके जलने का इलाज हो रहा है।

इस हादसे में दूसरे यात्री जो बच गए हैं वह हैं पंजाब बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज़फर मसूद। उन्होंने फोन पर अपनी मां से बात की और अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। मसूद की कमर और कंधे की हड्डी टूट गई है और उन्हें दारुल सेहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मसूद जले नहीं है लेकिन उनके शरीर पर खरोंचे आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मसूद का सीटी स्कैन कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?