लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ-मरियम के समर्थन में सड़कों पर फूटा लोगों का गुस्सा, रैली के दौरान 1500 पर केस दर्ज

By भाषा | Updated: July 15, 2018 05:33 IST

अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थन में यहां रैली निकालने के मामले में पीएमएल-एन के 1500 कार्यकर्ताओं और शाहिद खाकन अब्बासी और शाहबाज शरीफ के साथ कई अन्य नेताओं पर आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Open in App

लाहौर, 15 जुलाई। अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थन में यहां रैली निकालने के मामले में पीएमएल-एन के 1500 कार्यकर्ताओं और शाहिद खाकन अब्बासी और शाहबाज शरीफ के साथ कई अन्य नेताओं पर आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कल कानून का उल्लंघन करने के संबंध में मामला दर्ज हुआ है। इन लोगों पर पुलिसकर्मियों और रेंजर्स पर हमला करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और न्यायपालिका तथा सेना को गाली देने का आरोप है। 

पीएमएल-एन के हजारों कार्यकर्ताओं ने अल्लामा इकबाल हवाईअड्डे पर नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज का स्वागत करने के लिए मार्च निकाला था। यह दोनों लंदन से यहां इवनफील्ड संपत्ति भ्रष्टाचार मामले में क्रमश: दस साल और सात साल की सजा का सामना करने के लिए आए हैं। 

पुलिस के अनुसार पीएमएल-एन के अध्यक्ष और नवाज शरीफ के छोटे भाई शाहबाज शरीफ ने यहां रैली का नेतृत्व किया जो कि धारा 144 का उल्लंघन था। इस कानून के तहत एक स्थान पर एक समय में पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा रहता है। 

पीएमएल-एन ने प्राथमिकी दर्ज होने की निंदा करते हुए तत्काल इसे खत्म करने की मांग की है क्योंकि जिन नेताओं पर मामले दर्ज हुए हैं, उनमें से कई 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। 

पीएमएल-ए प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा, ‘‘ यह हमारे नेताओं को चुनाव में हिस्सा लेने से रोकने का प्रयास है। यह चुनाव से पहले की जा रही हेराफेरी है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफमरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट