लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी न्यूज चैनल DAWN हुआ हैक, हैकर ने लगाया भारत का झंडा तिरंगा और लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 2, 2020 23:00 IST

DAWN पाकिस्तान का एक फेमस टीवी न्यूज चैनल है। DAWN ने अधिकारिक बयान में कहा है कि वह चैनल हैक होने और उसपर भारतीय झंडे तिरंगे की तस्वीर दिखने के मामले की जांच कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी टीवी न्यूज चैनल DAWN को रविवार (2 अगस्त) दोपहर लगभग  3:30 बजे हैक किया गया। न्यूज जॉकी ( News Jockey) ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, पाकिस्तान के टीवी न्यूज चैनल DAWN को हैकर्स ने हैक कर लिया।

नई दिल्ली: पाकिस्तान के टीवी न्यूज चैनल DAWN को कथित तौर पर हैक कर लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक लाइव टेलीकास्ट के दौरान एक विज्ञापन चल रहा था, जब इसे हैक किया गया। दावा किया जा रहा है कि इसे कई ट्विटर यूजर्स ने देखा। ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। 

इंडिया टूडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विज्ञापन के दौरान हैकर ने टीवी न्यूज चैनल DAWN को हैक कर भारतीय झंडा तिरंगा लगाया। जिसमें संदेश लिखा था- Happy Independence Day (स्वतंत्रा दिवस की बधाई) 

टीवी न्यूज चैनल DAWN को रविवार (2 अगस्त) दोपहर लगभग  3:30 बजे हैक किया गया। हालांकि ये पुष्टी नहीं हो पाई है कि हैकर ने संदेश कितने समय तक टीवी पर रखा या न्यूज चैनल DAWN कितने देर तक हैक रहा। 

वहीं, न्यूज जॉकी ( News Jockey) ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, पाकिस्तान के टीवी न्यूज चैनल DAWN को हैकर्स ने हैक कर लिया। ट्वीट आज (2 अगस्त) शाम 6:46 पर किया गया। न्यूज जॉकी ने हैक का वीडियो भी पोस्ट किया है।

वहीं टीवी न्यूज चैनल DAWN ने भी उर्दू में एक ट्वीट कर कहा कि "DAWN एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि उन्होंने बाद में फिर ट्वीट डिलीट कर दिए हैं। 

डॉन न्यूज ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह ( टीवी न्यूज चैनल) हमेशा की तरह प्रसारित हो रहा था, जब भारतीय तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस की बधाई वाला संदेश एक एड के सामने दिखाई देने लगा। कुछ समय तक स्क्रीन पर रही और फिर गायब हो गई।

चैनल ने कहा, "डॉन न्यूज भारतीय झंडे और Happy Independence Day पाठ के अचानक प्रसारण की जांच कर रहा है।" डॉन न्यूज ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते ही वह अपने दर्शकों को सूचित करेगा।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला