लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: बेटी-दामाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ 13वीं बार कठघरे में

By IANS | Updated: January 16, 2018 13:48 IST

ट्रायल कोर्ट को छह सप्ताह में इस संदर्भ में फैसला करने का निर्देश दिया गया था।

Open in App

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत में सुनवाई हो रही है। नवाज 13वीं बार जवाबदेही अदालत में पेश हुए। 

'डॉन' की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक, "नवाज मंगलवार सुबह बेटी मरियम और दामाद रिटायर्ड कैप्टन सफदर के साथ लाहौर से इस्लामाबाद पहुंचे। कुछ देर के लिए पंजाब हाउस में रुकने के बाद वह अदालत के लिए रवाना हो गए।"

उनके आगमन पर अदालत के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात नजर आया। तीन गवाहों द्वारा न्यायाधीश मोहम्मद बशीर के सामने गवाही देने की उम्मीद है, जो मामले की सुनवाई करेंगे। 

पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने 28 जुलाई को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) को नवाज और उनके बच्चों के खिलाफ छह सप्ताह में जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार मामले में याचिका दाखिल करने का निर्देश दिया था और ट्रायल कोर्ट को छह सप्ताह में इस संदर्भ में फैसला करने का निर्देश दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायमूर्ति इजाजुल अहसान को जवाबदेही अदालत की कार्यवाही में प्रगति पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त भी किया था।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल