लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर का बड़ा फैसला, इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया

By विनीत कुमार | Updated: April 3, 2022 13:22 IST

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने खारिज कर दिया है। ये इमरान खान के लिए बड़ी राहत है।

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कई दिनों से जारी सियासी संकट के बीच रविवार को नेशनल असेंबली की कार्यवाही शुरू हुई। इसमें विपक्ष की ओर से इमरान खान की सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। हालांकि इस बीच नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 5 के खिलाफ करार देते हुए खारिज कर दिया।

डिप्टी स्पीकर ने अविश्वास प्रस्ताव को गैरसंवैधानिक बताया। साथ ही पाकिस्तान की संसद की कार्यवाही को भी 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

फवाद चौधरी ने अविश्वास प्रस्ताव पर उठाए सवाल

सत्र शुरू होने के कुछ ही समय बाद ही पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि अनुच्छेद 5 के तहत देश के प्रति वफादारी प्रत्येक नागरिक का मूल कर्तव्य है। उन्होंने इमरान खान के पहले के उन दावों को दोहराया जिसमें कहा गया था कि सरकार को हटाने के कदम के पीछे एक विदेशी साजिश शामिल है।

फवाद चौधरी ने आगे कहा, 'हमें बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ संबंध अविश्वास प्रस्ताव की सफलता पर निर्भर है। हमें बताया गया था कि यदि प्रस्ताव विफल हो जाता है, तो पाकिस्तान के लिए आगे का रास्ता बहुत कठिन होगा। यह एक विदेशी सरकार द्वारा सत्ता में परिवर्तन के लिए एक ऑपरेशन है।' फवाद चौधरी ने किया कि इसकी अनुमति कैसे दी जा सकती है। इसके बाद उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव की संवैधानिकता तय करने के लिए डिप्टी स्पीकर से मांग की।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?