लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में किसी भी स्थायी समाधान में पाकिस्तान निश्चित तौर पर शामिल होना चाहिए : अमेरिकी सांसद

By भाषा | Updated: August 28, 2021 10:01 IST

Open in App

अफगानिस्तान में किसी भी स्थायी समाधान में पाकिस्तान निश्चित तौर पर शामिल होना चाहिए। एक वरिष्ठ रिपब्लिकन सांसद ने यह बात कही। सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर साफ तौर पर इशारा करते हुए कहा, “हम सबको याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान परमाणु सशस्त्र राष्ट्र है और तालिबान का एक पाकिस्तानी संस्करण भी है जो पाकिस्तानी सरकार और सेना को गिराना चाहता है।” उन्होंने कहा कि इसलिए, “अफगानिस्तान में किसी भी सतत समाधान में पाकिस्तान शामिल होना चाहिए।’’ साथ ही कहा कि ये “बहुत खतरनाक वक्त” है।आम तौर पर पाकिस्तानी तालिबान के नाम से जाना जाने वाला, टीटीपी अफगान-पाकिस्तान सीमा से संचालित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है। इसने पूरे पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमले किए हैं और कथित तौर पर उस देश में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल करता रहा है। काबुल पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कई कट्टर टीटीपी आतंकवादियों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है। ग्राहम ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में स्थिति के बारे में पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत से बात की है। उन्होंने कहा, “अमेरिकी नागरिकों, हमारे सहयोगियों और अन्य देशों के लोगों को सुरक्षित निकालने में सहायता करने के लिए हम पाकिस्तानी सरकार के प्रयासों की बहुत सराहना करते हैं।” इस बीच, कांग्रेस सदस्य माइक वाल्ट्ज और सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने एक संयुक्त बयान में राष्ट्रपति जो बाइडन से पंजशीर घाटी में विपक्षी ताकतों को मान्यता देने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्वपाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की बमबारी, 50 से ज्यादा तालिबानी सैनिकों को मार गिराने का दावा; पढ़ें अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल