लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन में घुसी भीड़, ईशनिंदा के आरोप में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2023 07:45 IST

पाकिस्तान में भीड़ ने 20 साल के एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ युवक को पुलिस स्टेशन से खींच लाई और उसकी हत्या कर दी गई। उसके शव को भी जलाने की कोशिश की गई।

Open in App

लाहौर: पूर्वी पाकिस्तान में पुलिस की हिरासत में लिए गए एक शख्स की  भीड़ द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक पर ईशनिंदा करने के आरोप थे।  घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोपियों पर भीड़ के हमले और उन्हें बेरहमी से मारने के कई मामले आते रहे हैं। साल 2021 में ऐसा ही एक मामला आया था जब एक श्रीलंकाई शख्स की भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

ननकाना साहिब में भीड़ ने की युवक की हत्या

पुलिस के एक प्रवक्ता मोहम्मद वारिस ने बताया कि 20 साल के मोहम्मद वारिस पर भीड़ ने कुरान के अपमान के आरोप में हमला कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था। हालांकि, भीड़ पुलिस थाने में घुस गई। 

भीड़ इसके बाद युवक को खींचते हुए थाने के बाहर ले आई और पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद युवक के शव को जलाने की भी कोशिश की गई।

घटना का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति को भीड़ द्वारा घसीटते हुए, उसके कपड़े उतारते हुए और लाठी और रॉड की छड़ से पीटते हुए दिखा जा सकता है।

 

शहबाज शरीफ ने दिए घटना की जांच के आदेश

पाकिस्तानी कानून के तहत ईशनिंदा भी एक अपराध है, जिसके लिए मौत की सजा हो सकती है। बहरहाल, ननकाना सहिब के मामले के बाद कुछ पुलिसवालों को निलंबित किया गया है। पुलिस की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि 2021 में श्रीलंकाई शख्स की भीड़ द्वारा हत्या के बाद दुनिया भर में पाकिस्तान की आलोचना हुई थी। बाद में इस मामले में छह लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में 89 संदिग्ध थे। हालांकि, पाकिस्तन में ऐसे अन्य मामलों में बेहद कम मौकों पर ही कार्रवाई देखने को मिलती है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल