लाइव न्यूज़ :

मां को गले लगाना चाहती हैं जेल में बंद मरियम नवाज, पाकिस्तानियों से की ये भावुक अपील

By भाषा | Updated: July 16, 2018 13:33 IST

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने कहा- मां को गले लगाना चाहती हूं

Open in App

इस्लामाबाद, 16 जुलाईः पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता मरियम नवाज ने कहा है कि एक बहादुर इंसान की बेटी होने के कारण वह जेल में हैं। पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने शुक्रवार को 68 वर्षीय अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं उनकी बेटी मरियम (44) को लंदन से वापसी के तुरंत बाद लाहौर हवाई अड्डे पर भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें रावलपिंडी के अडियाला जेल ले जाया गया था। जेल जाने से पहले एक भावुक ऑडियो संदेश में मरियम ने उनकी मां के स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगने की अपील की थी। 

उन्होंने कहा , “आप सभी को मालूम है कि मैं अपनी मां को गंभीर स्थिति में छोड़कर आई हूं। मैं अपने पिता नवाज शरीफ के साथ उनसे मिलने गयी थी। ” ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ के मुताबिक मरियम ने कहा , “हम बेहोशी की हालत में उनसे मिले और जब हम वापस घर लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी आंख खोली और हमारी तरफ देखा लेकिन बात नहीं कर सकीं।” मरियम की मां कुलसुम नवाज को लंदन में दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहां वह गले के कैंसर का उपचार करा रही हैं।  मरियम ने कहा , “मैं चाहती हूं कि वह ठीक हो जाएं और मैं उन्हें गले लगा सकूं।” 

उन्होंने ऑडियो संदेश में कहा , “वे मुझे मेरे पिता की कमजोरी बनाना चाहते हैं लेकिन सौभाग्य से मैं अब ताकत का एक जरिया हूं। ” मरियम ने मतदाताओं से 25 जुलाई के आम चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा , “अगर मैं जेल में नहीं होती तो आपके साथ सड़कों पर उतरकर मैं यह ऐतिहासिक लड़ाई लड़ती।” 

मरियम ने कहा कि चुनाव मैदान में होने पर वह एक सीट से चुनाव लड़तीं लेकिन आज वह 272 क्षेत्रों से चुनाव लड़ रही हैं। जवाबदेही अदालत ने शरीफ और मरियम के क्रमश : दस और सात साल की जेल की सजा सुनायी है। पनामा पेपर्स मामले में शरीफ को पिछले साल उच्चतम न्यायालय ने अयोग्य ठहराया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानमरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा