लाइव न्यूज़ :

बॉर्डर पर सेना की जवाबी कारवाई से बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय राजदूत को किया तलब

By भाषा | Updated: January 1, 2019 16:47 IST

पाक विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर 31 दिसंबर को बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की।’’

Open in App

पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के कार्यवाहक उप उच्चायुक्त को तलब किया और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित तौर पर "बगैर उकसावे के भारतीय सैनिकों की ओर से किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन" की निंदा की। दरअसल, पाकिस्तान के मुताबिक सोमवार को हुई इस घटना में एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

पाक विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर 31 दिसंबर को बगैर उकसावे के किए गए संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की।’’ 

बयान में कहा गया है, ‘‘सोमवार को नियंत्रण रेखा पर शाहकोट सेक्टर में हुई फायरिंग में आसिया बीबी नाम की एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।’’ 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा और ‘वर्किंग बाउंड्री’ पर भारतीय बल असैन्य नागरिकों की आबादी वाले इलाकों को लगातार निशाना बना रहे हैं। 

विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि 2018 में भारतीय बलों ने एलओसी और वर्किंग बाउंड्री पर 2,350 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया, जिनमें 36 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 142 अन्य घायल हुए हैं। 

बयान में आरोप लगाया गया है, ‘‘भारत द्वारा वर्ष 2017 से ही बगैर उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन में अभूतपूर्व तेजी आई है। साथ ही, उस साल भारतीय बलों ने 1970 बार संघर्ष विराम उल्लंघन किए।’’ 

बयान में कहा गया है, ‘‘असैन्य नागरिक आबादी वाले इलाकों को जानबूझ कर निशाना बनाना निंदनीय और मानव गरिमा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों तथा मानवीय कानूनों के प्रतिकूल है।’’ 

फैसल ने भारत से 2003 के संघर्ष विराम समझौते का सम्मान करने का अनुरोध किया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल