लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसन इकबाल को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 6, 2018 21:47 IST

डान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब इकबाल नरोवल कंजरूर तहसील में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।

Open in App

लाहौर, 6 मईः पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसन इकबाल पर रविवार को पंजाब प्रांत में एक रैली के बाद जानलेवा हमला किया गया। 59 साल के नेता को गोली मारी गई, जो उनके दायें कंधे पर लगी। हालांकि बताया जा रहा है कि गोली लगने से इकबाल घायल जरूर हो गए हैं, लेकिन गनीमत यह है कि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।   

डान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब इकबाल नरोवल कंजरूर तहसील में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और उनका उपचार किया जा रहा है।

इधर, गृहमंत्री को गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, जिला पुलिस अधिकारी इमरान किश्वर ने कहा कि हमलावर ने 30 बोर की पिस्तौल से करीब 18 मीटर की दूरी से इकबाल पर गोली चलायी गई। 

घटना के बाद पंजाब सरकार ने ट्वीट कर कहा कि एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ( पीएमएल-एन ) नेता तलाल चौधरी ने कहा कि इकबाल खतरे से बाहर हैं। 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट