लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: अपने शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी सहित किसी भी विदेशी नेता को नहीं बुलाएंगे इमरान खान

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 2, 2018 14:36 IST

मिली जानकारी के अनुसार, पीटीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि यह केवल राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी विदेशी गणमान्य नेता को न्योता नहीं दिया जाएगा। हालांकि इमरान खान के कुछ करीबी दोस्तों को न्योता दिया गया है।    

Open in App

इस्लामाबाद, 02 अगस्तःपाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के मुखिया इमरान खान 11 अगस्त को शपथ लेंगे। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित किसी भी विदेशी गणमान्य नेता को अपने शपथ ग्रहण समारोह में न्योता नहीं देंगे। इसकी पुष्टी उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीटीआई के प्रवक्ता ने बताया है कि यह केवल राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें किसी भी विदेशी गणमान्य नेता को न्योता नहीं दिया जाएगा। हालांकि इमरान खान के कुछ करीबी दोस्तों को न्योता दिया गया है।     

आपको बता दें, पहले खबरें आई थीं कि पीटीआई इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रही है। यह जानकारी पार्टी के एक अधिकारी ने दी थी। हालांकि अब इस तरह की खबरों पर विराम लग गया है और किसी भी विदेशी गणमान्य नेता को न्योता नहीं दिया जा रहा है।  

वहीं, मोदी ने इमरान को फोन करके आम चुनावों में उनकी पार्टी की जीत की बधाई दी थी और उम्मीद जताई थी कि ‘‘पाकिस्तान और भारत द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय शुरू करने के लिए काम करेंगे।’’ इमरान ने शुभकामनाएं देने पर मोदी का शुक्रिया अदा किया था और इस बात पर जोर दिया था कि बातचीत के जरिए विवाद सुलझाए जाने चाहिए। 

इधर, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू और बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को आमंत्रित किया जा सकता है। हालांकि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने बता दिया है कि उन्हें इमरान खान ने व्यक्तिगत तौर पर न्योता भेजा है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि खान की पार्टी 25 जुलाई को हुए आम चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। खान (65) के 11 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि पीटीआई के एक नेता ने कहा कि इमरान राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे, जो एक महफूज स्थान है और राष्ट्रपति ममून हुसैन उन्हें शपथ दिलाएंगे।देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानपाकिस्तान चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल