लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पहला बजट पेश होने के बाद आधी रात में इमरान खान ने राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- भ्रष्ट नेताओं को नहीं बख्शूंगा

By भाषा | Updated: June 12, 2019 15:22 IST

इमरान खान ने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की उनकी सरकार की शुरुआती पहलों के बाद उनका ध्यान उन लोगों को घेरने पर होगा जिन्होंने देश को इतने बुरे हालात में पहुंचाया।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में भ्रष्टाचार के मामलों में राजनेताओं की गिरफ्तारियों को सही ठहराते हुए कहा है कि वह देश को बुरी तरह कर्ज में डुबाने वाले ‘चोरों’ को नहीं बख्शेंगे। इमरान खान ने पिछले 10 वर्ष में चढ़े भारी कर्जों की जांच के लिए एक अधिकार संपन्न उच्च स्तरीय आयोग गठित करने की भी घोषणा की। पाकिस्तान इस समय नकद धन की कमी से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री खान ने अपनी सरकार का पहला बजट पेश किए जाने के बाद असामान्य तरीके से आधी रात को राष्ट्र को इस बारे में संबोधित किया।

खान ने कहा कि पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं की जड़ में देश पर बकाया भारी कर्ज है। यह 10 साल में 6,000 अरब रुपये (पाकिस्तानी रुपये) से बढ़कर 30,000 अरब रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को ही पंजाब विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता हम्जा शहबाज को गिरफ्तार किया गया। शहबाज को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने गिरफ्तार किया है।

इससे पहले सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को नैब ने गिरफ्तार किया था। उन पर अरबों डॉलर के धन शोधन का आरोप है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में पहले से जेल में हैं।

खान ने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने की उनकी सरकार की शुरुआती पहलों के बाद उनका ध्यान उन लोगों को घेरने पर होगा जिन्होंने देश को इतने बुरे हालात में पहुंचाया।

खान ने घोषणा की, ‘‘पाकिस्तान अब स्थिर है। उस दबाव (अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने का) से राहत मिल चुकी है। अब मैं उनको (भ्रष्ट नेताओं) नहीं बख्शूंगा।’’

उन्होंने कहा कि वह एक शक्ति प्राप्त उच्च स्तरीय जाचं आयोग का गठन करने जा रहे हैं। इसका एक ही कार्यक्रम होगा कि वह पता लगाए कि कैसे उन्होंने 10 साल में कर्ज को 24,000 अरब रुपये तक बढ़ाया। उन्होंने कहा कि इस आयोग में संघीय जांच एजेंसी, आसूचना ब्यूरो, आईएसआई, संघीय राजस्व बोर्ड और पाकिस्तान प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग के सदस्य शामिल होंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खाननवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल