लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान की विदेशों से धन जुटाने के मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 20, 2022 16:26 IST

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी विदेशों से प्राप्त कथित धन के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान विदेशी धन के मामले में संघीय जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे हैंऐसे में संभावना जताई जा रही है कि संघीय जांच एजेंसी इमरान खान को हिरासत में ले सकती है पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के मुखिया इमरान खान पर विदेशों से पार्टी के लिए चंदा लेने का आरोप है

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को संघीय जांच एजेंसी विदेशों से प्राप्त कथित धन के मामले में गिरफ्तार कर सकती है। शनिवार को पाकिस्तान में प्रकाशित एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देश की शीर्ष जांच एजेंसी द्वारा प्रतिबंधित विदेशी फंडिंग के मामले में बार-बार नोटिस दिये जाने के बाद भी इमरान खान पेश नहीं हो रहे हैं। इस कारण एजेंसी उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।

समाचार वेबसाइट 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के मुखिया इमरान खान को बीते शुक्रवार को भी संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे पहले एजेंसी ने उन्हें बुधवार को भी नोटिस दिया था लेकिन इमरान खान ने एफआईए जांच दल के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था।

इस मामले में एफआईए के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी इमरान खान को गिरफ्तार करने से पहले तीन बार नोटिस जारी करेगी, अगर वो पेश नहीं हुए तो अरेस्ट किया जा सकता है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ को मिले विदेशी धन की जांच कर रही एफआईए ने इमरान खान की पार्टी से संबंधित पांच कंपनियों का पता लगाया है, जो अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में काम कर रही थीं और इन्हीं के जरिये कथित तौर पर इमरान खान की पार्टी को विदेशों से धन मिलता था लेकिन मजे की बात यह है कि पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) को सौंपी गई रिपोर्ट में इन कंपनियों का कहीं भी उल्लेख नहीं है।

विदेशी धन के आरोपों में फंसे इमरान खान ने बुधवार को एफआईए से मिले नोटिस के बाद हमलावर रूख अख्तियार करते हुए कहा कि अगर एजेंसी उनके खिलाफ जारी नोटिस को दो दिनों के भीतर वापस नहीं लेती है तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इमरान खान ने एजेंसी को भेजे लिखित जवाब में कहा, "न तो मैं आपको उत्तर देने के लिए उत्तरदायी हूं और न ही आपको जानकारी प्रदान करने के लिए मुझ पर कोई नैतिक दबाव है। अगर आपने दो दिन में भेजे गये नोटिस को वापस नहीं लिया तो मैं आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।"

खबरों के अनुसार एफआईए ने इमरान खान द्वारा चुनाव आयोग से कई तथ्यात्मक जानकारी छुपाने के संबंध में पर्याप्त सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और अब एजेंसी इमरान खान को पेशी के लिए तीसरा नेटिस संभवत: अगले सप्ताह में भेजेगी।

मालूम हो कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने भारतीय मूल की एक व्यवसायी सहित कुल 34 विदेशी नागरिकों से नियमों के खिलाफ जाकर धन प्राप्त किया है।

चुनाव आयोग की तीन सदस्यीय बेंच ने इमरान खान की पार्टी को विदेशी नागरिकों और कंपनियों से नियमों के खिलाफ जाकर धन प्राप्त करने और इसे गुप्त रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है पार्टी सहित इमरान खान से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

चुनाव आयोग के सामने यह मामला नवंबर 2014 में उस समय आया था, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के संस्थापक सदस्य रहे अकबर एस बाबर ने आयोग के सामने इमरान खान पर विदेशों से धन लेने के मामले में आरोप दायर किया गया था। अकबर एस बाबर ने यह आरोप तब लगाया, जब उन्होंने पीटीआई छोड़ दी थी।

मामले में जांच के बाद पाक चुनाव आयोग ने इमरान खान की पार्टी को नोटिस जारी करके पूछा कि क्योंकि विदेशों के गैर कानूनी तरीके से इकट्ठा किये गये धन को जब्त कर लिया जाए। इसके साथ ही आयोग ने यह भी कहा था कि चुनाव आयोग इस बात को मानने के लिए बाध्य है कि इमरान खान पाकिस्तानी कानूनों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह से विफल रहे हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल