लाइव न्यूज़ :

फिर खुली पाकिस्तान की पोल, हाफिज सईद को 'संरक्षण' देने की बात कहते दिखे इमरान खान के मंत्री

By भाषा | Updated: December 18, 2018 04:52 IST

प्रधानमंत्री इमरान खान की गंभीरता का पर्दाफाश करते हुए उनके गृह राज्यमंत्री एक लीक वीडियो में मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारी हाफिज सईद और उनकी पार्टी के ‘‘संरक्षण’’ का संकल्प लेते दिखाई दिये।

Open in App

आतंकवाद से लड़ने को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की गंभीरता का पर्दाफाश करते हुए उनके गृह राज्यमंत्री एक लीक वीडियो में मुंबई आतंकी हमले के षड्यंत्रकारी हाफिज सईद और उनकी पार्टी के ‘‘संरक्षण’’ का संकल्प लेते दिखाई दिये।

लीक वीडियो में गृह राज्यमंत्री शहरयार अफरीदी मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के नेताओं से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बातचीत के दौरान जब उनका ध्यान अमेरिकी दबाव में चुनाव आयोग द्वारा सईद की पार्टी का एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण नहीं करने और आयोग द्वारा उसे आतंकवादी संगठन घोषित करने की योजना की तरफ ध्यान दिलाया गया तो मंत्री ने कहा, ‘‘हम ऐसा नहीं होने देंगे।’’ 

अफरीदी ने कहा, ‘‘जब तक हम (पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ) सरकार में हैं, हाफिज सईद सहित वे सभी जो पाकिस्तान और उसकी भलाई के लिए आवाज उठा रहे हैं, हम उनके साथ हैं। यह हमारा भरोसा है।’’ 

उन्होंने उनसे कहा, ‘‘मैं आपसे नेशनल असेंबली आकर यह देखने का अनुरोध करता हूं कि हम सही राह पर चल रहे लोगों का समर्थन कर रहे हैं या नहीं।

टॅग्स :हाफिज सईदइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?