लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: इमरान खान ने आज कर ली विदाई की तैयारी? यूट्यूब चैनल से PMO हटाया, इस्लामाबाद रैली में इस्तीफा देने की अटकलें

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2022 08:11 IST

पाकिस्तान में सियासी उठापटक अपने चरम पर है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान आज इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले कल उन्होंने यूट्यूब चैनल का नाम बदल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय नाम से यूट्यूब चैनल के नाम को बदला गया।अचकलें लगाई जा रही हैं कि नाम बदला जाना इस्तीफे के ऐलान का संकेत है।ऐसी अटकलें हैं कि इमरान रविवार को इस्लामाबाद की रैली में इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी खतरे में है। उनकी सरकार के खिलाफ पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इससे पहले शनिवार को इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय नाम से यूट्यूब चैनल के नाम को बदलकर अटकलों का बाजार और गर्म कर दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इमरान रविवार को इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। 

दरअसल जिस यूट्यूब चैनल का नाम बदला गया है, उसका नाम पहले 'प्राइममिनिस्टर ऑफिस' (PMO) था और ये वेरिफाइड टिक अकाउंट था। अब इसका नाम 'इमरान खान' कर दिया गया है।

इस्लामाबाद में रविवार को इमरान खान की रैली से ठीक एक दिन पहले यह बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि आज बुलाई गई रैली इमरान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की ओर से ताकत दिखाने की एक कोशिश है।

इमरान खान रैली में जनता के सामने देंगे इस्तीफा?

इमरान खान की आज की रैली इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में है। इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इसी रैली में इमरान खान जनता के सामने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। 

इमरान खान और उनकी पार्टी की ओर से भी लोगों को रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की गुजारिश की गई है। कुछ दिन पहले भी इमरान ने एक वीडियो जारी कर लोगों से रैली में आने की अपील की थी। प्रधानमंत्री खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली में मतदान अगले महीने के पहले हफ्ते में होने की संभावना है।

इमरान खान, उनकी पत्नी पर रिश्वत का आरोप

पाकिस्तान में सियासी उठापटक के बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने शनिवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी पर छह अरब पाकिस्तानी रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसे ‘सबसे बड़ा घोटाला’ बताया। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ की बेटी ने लाहौर में मॉडल टाउन में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाए। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल