लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का सऊदी अरब बनने का सपना हुआ चकनाचूर, कराची पोर्ट के पास नहीं मिला तेल का कोई भंडार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2019 11:42 IST

पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मार्च में कहा था कि हमें अरब सागर में तेल के एक बड़े भंडार का पता चला है. तेल और गैस की खोज के साथ ही पाकिस्तान की सभी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जायेंगी.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को हाल ही में आईएमएफ से 6 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मिली हैअमेरिकी कंपनी एक्सनमोबिल और इटली की कंपनी ईएनआई इस साल जनवरी से ही तेल की खोज में लगे हुए थे.

पाकिस्तान ने कराची के तटीय इलाकों में तेल की खोज के लिए की जा रही खुदाई बंद कर दी है. इसके लिए वहां की सरकार ने एक अमेरिकी और इटालियन कंपनी को जिम्मा सौंपा था लेकिन 5500 मीटर की खुदाई के बाद भी पाकिस्तान को किसी भी प्रकार के तेल का भंडार नहीं मिला है. इससे पहले खुद इमरान खान ने इलाके में तेल का बड़ा भंडार होने की बात कही थी. 

अमेरिकी कंपनी एक्सनमोबिल और इटली की कंपनी ईएनआई इस साल जनवरी से ही तेल की खोज में लगे हुए थे. लेकिन अब इन कंपनियों ने प्रोजेक्ट को बंद करने का फैसला लिया है. 

इमरान खान और पाक का आर्थिक संकट 

पाक के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मार्च में कहा था कि हमें अरब सागर में तेल के एक बड़े भंडार का पता चला है. तेल और गैस की खोज के साथ ही पाकिस्तान की सभी आर्थिक समस्याएं ख़त्म हो जायेंगी. 5 महीने की खुदाई के बाद पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया है. 

भारत और लीबिया का उदाहरण

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालात ख़राब है. ऐसे में इमरान सरकार सोच रही थी कि तेल की खोज के बाद पाकिस्तान अन्य देशों को तेल निर्यात कर अपनी अर्थव्यवस्था सुधार लेगा. खैर, वहां के जल संसाधन मंत्री सैय्यद अली हैदर ने कहा है कि हमने अभी तक तेल की खोज के मात्र 18 प्रयास ही किए हैं. भारत को 43 वें और लीबिया को 58 वें प्रयास में सफलता प्राप्त हुई थी. 

पाकिस्तान को हाल ही में आईएमएफ से 6 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मिली है जिसमें कई तरह की शर्तें शामिल हैं, जिसके कारण पाकिस्तान के शेयर मार्केट में पिछले 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पाकिस्तानी मुद्रा डॉलर के मुकाबले 150 रुपये के पार पहुंच चुकी है. महंगाई दर लगातार बढती जा रही है और यह जल्द ही दहाई के अंक को छूने वाली है. 

आईएमएफ ने पाकिस्तान को 6 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज देने से पहले कई कड़ी शर्तों का प्रावधान किया था जिसमें सरकार द्वारा देश की जनता पर 750 अरब के नए टैक्स लगाने की बात भी थी. 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानसऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला