लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पाक पीएम इमरान खान ने दिए ठोस कार्रवाई के आदेश

By भाषा | Updated: February 6, 2019 13:52 IST

प्रधानमंत्री इमराम खान ने कहा, ‘‘सिंध सरकार को दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। यह कुरान की शिक्षा के खिलाफ है।’’ हिंदू समुदाय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बदमाशों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर पवित्र ग्रंथों और मूर्तियों में आग लगा दी। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई का आदेश दिया है। यह घटना खैरपुर जिले के कुंब शहर में गत सप्ताह हुई। तोड़फोड़ के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए।खान ने मंगलवार को टि्वटर पर प्रांतीय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सिंध सरकार को दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। यह कुरान की शिक्षा के खिलाफ है।’’ हिंदू समुदाय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।यह मंदिर समुदाय के लोगों के घरों के पास था इसलिए उन्होंने मंदिर की देखभाल करने के लिए किसी को नहीं रखा था क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सुरक्षित है। समा टीवी ने बताया कि घटना के बाद इलाके के हिंदुओं ने शहर में प्रदर्शन किया।पाकिस्तान हिंदू परिषद के सलाहकार राजेश कुमार हरदसानी ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल गठित करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘इस कृत्य ने हिंदू समुदाय के बीच अशांति पैदा कर दी है। इन तरह के हमले देशभर में धार्मिक सौहार्द्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश के तहत किए जाते हैं।’’ पुलिस ने कहा कि वह हमलावर की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। किसी भी व्यक्ति या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मुस्लिम बहुल पाकिस्तान की 22 करोड़ आबादी में हिंदू करीब दो फीसदी हैं। ज्यादातर हिंदू सिंध प्रांत में रहते हैं। वे आए दिन चरमपंथियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत करते हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला