लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार ने नवाज शरीफ को जारी किया डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, वापसी का मार्ग प्रशस्त: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 11, 2022 10:51 IST

पारिवारिक सूत्रों ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किया हैनवाज शरीफ वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं और सत्ताधारी दल पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता भी हैंदोनों भाइयों की मुलाकात गुरुवार को लंदन में हुई थी और उनके साथ शीर्ष मंत्रियों का एक समूह भी था

लंदन/इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किया है, जो 2019 से लंदन में आत्म-निर्वासन में रह रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने नवाज शरीफ को पांच साल की अवधि के लिए डिप्लोमेटिक पासपोर्ट जारी किया है। इससे वह अपने देश वापस जा सकेंगे।

नवाज शरीफ वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बड़े भाई हैं और सत्ताधारी दल पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता भी हैं। दोनों भाइयों की मुलाकात गुरुवार को लंदन में हुई थी और उनके साथ शीर्ष मंत्रियों का एक समूह भी था। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में तीन बार के प्रधानमंत्री को एक साधारण पासपोर्ट जारी किया था। 

दूसरी ओर नवाज शरीफ का दावा है कि उन्होंने फरवरी 2021 में अपने स्वयं के समाप्त होने के बाद पहले ही एक डिप्लोमेटिक पासपोर्ट हासिल कर लिया था और इमरान खान के नेतृत्व वाले शासन द्वारा इसका नवीनीकरण नहीं किया गया था। पनामा पेपर्स मामले में नाम आने के बाद नवाज शरीफ के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के कई मामले शुरू किए गए थे।

नवंबर 2019 में नवाज शरीफ लंदन के लिए रवाना हो गए, जब लाहौर हाई कोर्ट ने उन्हें अपने इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति देने के लिए चार सप्ताह की अनुमति दी थी। तीन साल ब्रिटेन में रहने के बाद नवाज शरीफ पाकिस्तान लौटने को तैयार हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने संकेत दिया कि पूर्व पीएम देश लौट आएंगे क्योंकि उनके खिलाफ "अब कोई मामला नहीं बचा है"।

टॅग्स :नवाज शरीफशहबाज शरीफपाकिस्तानLondon
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट