लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार ने हाफिज सईद के मदरसे और अस्पतालों को अपने कब्जे में लिया

By IANS | Updated: February 15, 2018 09:51 IST

पाकिस्तान सरकार ने मदरसा हुदौबिया पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया जिसमें एक कॉलेज, एक स्कूल और एक मदरसा शामिल हैं और इसके वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने रावलपिंडी में जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख और 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के मदरसे और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों को अपने कब्जे में ले लिया है। डॉन न्यूजपेपर की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार के निर्देश के बाद, रावलपिंडी प्रशासन ने जेयूडी और इसके चैरिटी विंग फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) की ओर से चल रहे एक मदरसे और चार डिस्पेंसरी को अपने कब्जे में ले लिया। 

मदरसे को धार्मिक संपत्तियों की देखभाल करने वाले औकाफ विभाग को सौंप दिया गया, जबकि डिस्पेंसरी को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया गया। 

यह कार्रवाई संयुक्त राष्ट्र की एक उच्चस्तरीय टीम के जनवरी में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित समूहों और व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा के लिए रावलपिंडी आने के बाद हुई है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित समूहों में अल कायदा, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा, जेयूडी, एफआईएफ और लश्कर-ए-झांगवी शामिल हैं।

जनवरी में, पाकिस्तान के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध समिति की सूची में शामिल संस्थाओं और व्यक्तियों को पैसे दान में देने को लेकर सभी कंपनियों के लिए अधिसूचना जारी की थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने डॉन को बताया, "जिला प्रशासन की टीम ने मदरसों का दौरा किया लेकिन जेयूडी ने इनके साथ अपने संबंधों से इंकार कर दिया। "

उन्होंने कहा सरकार ने मदरसा हुदौबिया पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया जिसमें एक कॉलेज, एक स्कूल और एक मदरसा शामिल हैं और इसके वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने जेयूडी द्वारा संचालित मदरसों के छात्रों व शिक्षकों और एफआईएफ के डिस्पेंसरी में डॉक्टरों व पारामेडिकल कर्मचारियों की जानकारी के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इसी तरह का अभियान अट्टक, चकवाल और झेलम जिलों में भी लांच किया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?