लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार ने भारत और बांग्लादेश में चक्रवात अम्फान से हुई मौत पर जताया दुख

By भाषा | Updated: May 23, 2020 20:35 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि चक्रवात अम्फान के कारण बांग्लादेश और भारत में मौत और व्यापक क्षति पर पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी अवाम दुखी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान सरकार के बयान में कहा गया, ‘‘अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं और प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से स्थिति ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।’’ शुक्रवार को  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान विमान हादसे पर ट्वीट करके दुख व्यक्त किया था।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने चक्रवात अम्फान से भारत और बांग्लादेश में व्यापक तबाही पर शनिवार को दुख जताया। बुधवार की शाम को आया चक्रवात अम्फान पिछले दो दशक में क्षेत्र का सबसे भीषण चक्रवात था। इससे भारत में 85 लोगों की मौत हो गई और इससे सीधे तौर पर करीब डेढ़ करोड़ लोग प्रभावित हुए और दस लाख से अधिक घर तबाह हो गए।

बांग्लादेश में चक्रवात के कारण कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और तटीय इलाकों में ढेर सारे लोग विस्थापित हो गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि चक्रवात अम्फान के कारण बांग्लादेश और भारत में मौत और व्यापक क्षति पर पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी अवाम दुखी हैं। बयान में कहा गया, ‘‘अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति हम संवेदना प्रकट करते हैं और प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से स्थिति ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।’’ 

बता दें कि शुक्रवार को  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान विमान हादसे पर ट्वीट करके दुख व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, मरनेवालों के परिवारों के साथ गहरी संवेदना है, घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं। पाकिस्तान के व्यावसायिक शहर कराची में पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 107 लोग थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तर ने यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा था कि लाहौर से कराची जा रही उड़ान संख्या ए-320 दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। प्रवक्ता के अनुसार विमान में चालक दल के सदस्य समेत 107 यात्री सवार थे। रिपोर्ट के मुताबिक़ सुरक्षा बल और अन्य बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का काम किया। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट