लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: कराची में बड़ा हमला करने की साजिश रचते अलकायदा के चार आतंकी गिरफ्तार, इन जगहों पर था निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2020 21:49 IST

आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के प्रभारी राजा उमर के मुताबिक चारों आतंकवादियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देये लोग कराची स्टॉक एक्सचेंज, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और शहर की अदालत पर हमले की साजिश रच रहे थे।आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिये संभवत: सही वक्त का इंतजार कर रहे थे।

कराची: कराची में कथित तौर पर बड़े हमले की साजिश रच रहे अलकायदा के चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। आतंकवादियों को एक आतंकवाद निरोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया जिसने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के प्रभारी राजा उमर के मुताबिक चारों आतंकवादियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया।

ये लोग कराची स्टॉक एक्सचेंज, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र और शहर की अदालत पर हमले की साजिश रच रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हाल में अफगानिस्तान से लौटे थे। इन लोगों के पास से विस्फोटक, डेटोनेटर, हथगोले, हथियार, वीडियो और नक्शों के साथ ही संचार उपकरण बरामद किये गए हैं। 

उमर ने कहा, “आज उन्हें अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।” उन्होंने कहा, “इनलोगों ने कराची स्टॉक एक्सचेंज की टोल ली थी और इसके साथ ही पुलिस प्रशिक्षण केंद्र व शहर की अदालत की भी रेकी की थी।” 

उमर ने कहा कि आतंकवादी- उमर, बिलाल, आमिर और वसीम- ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि मुहम्मद हनीफ उर्फ जर्रार नाम का एक हाई प्रोफाइल आतंकवादी उनका नेतृत्व कर रहा था जो अफगानिस्तान से काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि इन चारों ने कराची में एक सुरक्षित पनाहगाह बनाई थी और आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिये संभवत: सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?