लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को साइफर मामले में विशेष अदालत ने दोषी करार दिया

By आकाश चौरसिया | Updated: October 23, 2023 13:35 IST

पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने वहां के पूर्व पीएम इमरान खान को दोषी करार दिया है। इमरान पद छोड़ने के साथ ही अब तक 150 कानूनी मामले में फंस चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाइफर मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को दोषी करार दियाअब तक वो 150 कानूनी मामलों में फंस चुके हैंपाकिस्तान के पूर्व पीएम अभी अदालिया जेल में बंद हैं

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर देश के गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन करने से जुड़े सिफर मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। यह फैसला पाकिस्तान की एक विशेष कोर्ट ने दी है। अभी तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख अदालिया जेल में बंद हैं।

असल में साइफर मामले में यह बात सामने आ रही है कि इमरान ने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए अमेरिका को खुफिया जानकारी दी। अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दूतावास द्वारा गुप्त राजनयिक केबल (सिफर) को यूएस से साझा किया गया था। इस केस में गोपनीयता अधिनियम का उल्लंघन का मामले में इमरान खान पर केस दर्ज हुआ था और फिर अगस्त में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।  

साल 2022 में जब से इमरान ने अपना पद छोड़ा है, उसके बाद से अब तक उनपर 150 से ज्यादा कानूनी मामूली में फंस गए हैं। इसपर इमरान का मानना है कि ये सभी मामले राजनीति से प्रेरित हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद, इमरान खान के कानूनी प्रतिनिधियों ने तुरंत उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने की बात कही है।

क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान साल 2018 में पीएम पद के लिए चुने गए। उनका कार्यकाल 2022 को पूरा हुआ। लेकिन, इस बीच उन्हें और परिवार को मिले सरकारी उपहारों को अवैध रूप से बेचने के आरोप में भी सजा मिली हुई है। इसके अलावा उन्हें चुनाव लड़ने से लगभग पांच साल के लिए कोर्ट ने प्रतिबंध कर लग गया है। इसके साथ ही आगामी चुनाव में हिस्सा लेने से उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। 

हाल ही में तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को निचली अदालत ने 5 अगस्त को तीन साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद जब इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह सजा निलंबित कर दी थी।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानक्रिकेटनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल