लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: पूर्व पीएम नवाज शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर गिरफ्तार, इमरान सरकार पर दिया था बयान  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2019 12:53 IST

एनएबी ने शरीफ परिवार पर धन शोधन के लिए सीएसएम का इस्तेमाल करने और चीनी का असल में निर्यात किए बिना लाखों रुपये की सब्सिडी लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष, 45 वर्षीय मरियम चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) मामले के संबंध में आठ अगस्त से राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में हैं।11 अक्टूबर को इमरान खान सरकार के खिलाफ बोलने के मामले में मोहम्मद शफदर पर केस दर्ज कराया गया था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद रिटायर्ड कैप्टन मोहम्मद सफदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोहम्मद सफदर को इमरान सरकार के खिलाफ 'हेट स्पीच' मामले में गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तानी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार (21 अक्टूबर) को पंजाब पुलिस ने मोहम्मद शफदर को तब गिरफ्तार किया जब वो भीरा से लाहौर के लिए वापस आ रहे थे। 

रिपोर्ट में बताया गया कि 11 अक्टूबर को इमरान खान सरकार के खिलाफ बोलने के मामले में मोहम्मद शफदर पर केस दर्ज कराया गया था।

PMLN की प्रवक्‍ता मरियम औरंगजेब ने सफदर की गिरफ्तारी की निंदा की और कहा इमरान खान की सरकार शरीफ परिवार से बदला ले रही है। मालूम हो कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष, 45 वर्षीय मरियम चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) मामले के संबंध में आठ अगस्त से राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में हैं। 

एनएबी ने शरीफ परिवार पर धन शोधन के लिए सीएसएम का इस्तेमाल करने और चीनी का असल में निर्यात किए बिना लाखों रुपये की सब्सिडी लेने का आरोप लगाया है। एनएबी के जांच अधिकारी ने अदालत को बताया है कि मरियम, उनकी मां कुलसुम, दादा मियां शरीफ, भाई हुसैन और शरीफ परिवार के अन्य सदस्य कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य थे। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?