लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: जानिए कौन हैं इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा मनेका

By स्वाति सिंह | Updated: February 19, 2018 09:53 IST

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान ने बुशरा मनेका के साथ लाहौर में शादी रचाई है।

Open in App

इस्लामाबाद, 19 फरवरी: पकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान ने रविवार को तीसरी शादी कर ली। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान ने बुशरा मनेका के साथ लाहौर में शादी रचाई है। हालांकि इमरान और बुशरा की शादी की खबरें पहले भी मीडिया में आई थीं, लेकिन इमरान ने इन खबरों नकार दिया था। 

इमरान की पार्टी पीटीआई के ट्विटर हैंडल से इनकी तीसरी शादी की तस्वीर भी जारी की गई है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'रविवार 18 जनवरी को रात 9 बजे परिजनों और करीबी दोस्तों के बीच आज निकाह पूरा हुआ।' पीटीआई की ओर से बताया कि निकाह समारोह बुशरा के घर ही हुआ।

 

बता दें कि बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरू हैं। वह पाकिस्तान स्थित पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के लिए भी प्रसिद्ध हैं। उन्होंने लाहौर के एचिसन कॉलेज से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त की है। बुशरा मनेका की यह दूसरी शादी है इससे पहले उन्होंने खवार फरीद मनेका से शादी की थी, जो इस्लामाबाद में सीनियर कस्टम ऑफिसर थे। कुछ साल पहले ही खवार फरीद मनेका से अलग हो चुकी हैं। मनेका मूल रूप से दक्षिणी पंजाब से हैं। बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां हैं।

वहीं इमरान खान की यह तीसरी शादी है वह इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं। उनकी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ थी जिनसे इमरान ने 1995 में शादी की थी। वह एक ब्रिटिश अरबपति की बेटी हैं। फिर इमरान ने 2004 में जेमिमा से तलाक ले लिया। इसके बाद फिर इमरान ने दूसरी शादी रेहम खान के साथ की जो मात्र 10 महीने चली।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी