लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates:पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कर्ज से राहत के लिए चीन का मांगा समर्थन

By भाषा | Updated: April 16, 2020 21:11 IST

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कोरोना वायरस लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के लिए चीन के अपने समकक्ष वांग यी से बातचीत की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल की है।विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है।

 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ रहे विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने की वैश्विक पहल के लिए चीन का समर्थन मांगने के वास्ते चीन के अपने समकक्ष वांग यी से बातचीत की। विदेश विभाग ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कुरैशी ने कहा कि कोविड-19 का वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी असर पड़ा है और इसके बाद के नतीजे अधिक गंभीर होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘विकासशील देशों पर असर अधिक गंभीर होगा।’’ उन्होंने कहा कि इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विश्व समुदाय से विकासशील देशों को कर्ज से राहत देने के लिए काम करने की अपील की थी। विदेश मंत्री ने इस पहल के लिए चीन से जी-20 मंच समेत अन्य मंचों पर समर्थन मांगा।

कुरैशी ने वांग से फोन पर की बातचीत में कहा कि पाकिस्तान और चीन सदाबहार रणनीतिक सहकारी साझेदार हैं और उन्होंने कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान को नैतिक तथा साजोसामान संबंधी समर्थन मुहैया कराने तथा उसके प्रति एकजुटता जताने के लिए चीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण लगाने के लिए चीन द्वारा पाकिस्तान को दी दान राशि तथा सहायता के लिए पाकिस्तान तथा उसकी आवाम आभार जताती है।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसइकॉनोमीइमरान खानचीनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?