लाइव न्यूज़ :

कुलभूषण जाधव की रिहाई पर इमरान खान के मंत्री ने दिया भारतीयों का दिल तोड़ने वाला बयान

By स्वाति सिंह | Updated: August 23, 2018 18:08 IST

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले की अगले साल फरवरी में एक हफ्ते सुनवाई करेगा।

Open in App

इस्लामाबाद, 23 अगस्त: पकिस्तान के नव निर्वाचित विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरेशी गुरुवार ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव के मामले में जीत पाकिस्तान की होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुलभूषण जाधव के खिलाफ "ठोस सबूत" हैं। इसलिए अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में उनके खिलाफ मामला जीतने की उम्मीद है।

47 वर्षीय जाधव को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में अप्रैल 2017 में मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने उसी वर्ष मई में उस फैसले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने भारत की अपील पर जाधव की फांसी पर रोक लगा दी। भारत और पाकिस्तान ने अपनी विस्तृत अर्जी और जवाब अंतरराष्ट्रीय अदालत में पेश कर दिए हैं।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले की अगले साल फरवरी में एक हफ्ते सुनवाई करेगा। जाधव (47) को पकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोपों में पिछले साल अप्रैल में मौत की सजा सुनाई थी। 

पाकिस्तान का दावा है कि इसके सुरक्षा बलों ने जाधव को अपने बलूचिस्तान प्रांत से मार्च 2016 में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कथित तौर पर ईरान से पाकिस्तान की सीमा के अंदर प्रवेश किया था। 

वहीं, भारत ने इन आरोपों से इनकार किया है। भारत ने इस फैसले के खिलाफ पिछले साल मई में आईसीजे का रूख किया था। आईसीजे ने भारत की अपील पर अंतिम फैसला आने तक जाधव की मौत की सजा के क्रियान्वयन पर रोक लगा दिया था। 

जियो टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय अगले साल फरवरी में एक हफ्ते रोजाना आधार पर सुनवाई करेगा। 

पकिस्तान ने अपनी दलील में कहा है कि जाधव कोई साधारण व्यक्ति नहीं है क्योंकि उन्होंने जासूसी के इरादे से देश में प्रवेश किया और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम दिया था। 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?