लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने दी भारत पर परमाणु हमले की धमकी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: January 14, 2018 03:46 IST

ख्वाजा आसिफ ने कहा भारतीय सेना प्रमुख ने हमें परमाणु मुठभेड़ के लिए आमंत्रण दिया है।

Open in App

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ (केएम आसिफ) ने शनिवार को भारत पर परमाणु हमले की धमकी दी है। उन्होंने ऐसा भारतीय सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के एक बयान के जवाब में कहा।

आसिफ ने ट्वीट किया, "भारतीय सेना प्रमुख ने बेहद गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। यह उनके क्षेत्र के लिए मुनासिब नहीं है। यह परमाणु मुठभेड़ के लिए आमंत्रण है। अगर वे यही चाहते हैं तो वे हमारे इम्तहान और उनके समाधानों के स्वागत के लिए तैयार रहें। जनरल के भ्रम को बहुत जल्द से मिटा दिया जाएगा। इंशाअल्लाह।"

इससे पहले जनरल रावत ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा था, 'सेना पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से टकराने के लिए तैयार थी। अगर सरकार कहती तो सेना पाकिस्तान में घुसकर किसी भी तरह का ऑपरेशन कर सकती थी।' वह एक सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें सीमा पर हालत बिगड़ने की स्थिति में पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के प्रयोग की संभावना के बारे में पूछा गया था।

इस पर आसिफ ने उलटकर सेना प्रमुख को जवाब दिया है। उन्हीं पदचिह्नों पर पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने भी ट्वीट किया,  'भारतीय सेना प्रमुख का यह बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना और डराने वाला है। यह भारत की भयावह मानसिकता को दर्शता है। पाकिस्तान के पास प्रतिरोध की क्षमता है।'

उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, 'यह एक आम मामला नहीं है, जिसे हल्के में लिया जाए। गलत अनुमान के आधार पर कोई मिथ्या नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तान खुद की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम है।'

कहां से उठा भारत-पाक में परमाणु हथियार का मुद्दा

दोनों पड़ोसी देशों में परमाणु हथियार को लेकर शुरू हुई बहस को पहली बार हवा पाकिस्तानी अंतरिक सेवा व जनसंपर्क (आईएसपीआर) के निदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दी। एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि भारतीय सेना प्रमुख जैसे कद वाले व्यक्ति को इस तरह की बातें शोभा नहीं देती।

पाकिस्तानी टीवी चैनल जीओ टीवी के अनुसार गफूर ने कहा हमे भरोसा है कि सीओएएस एक बहुत ही जिम्मेदार पद है और चार सितारा रैंक एक अनुवभी और परिपक्व इंसान को ही मिलती है। उन्होंने आगे जोड़ा, 'पाकिस्तान के पास विश्वनीय परमाणु क्षमता है, खासकर के पूर्व की ओर से आने वाली धमकियों के लिए। हालांकि हम इन हथियारों के इस्तेमाल सुरक्षा के लिए करने में विश्वास रखते हैं, विकल्पों के तौर नहीं।'

टॅग्स :पाकिस्तानबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल