लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: टमाटर 500-प्याज 400 रुपए किलो, आलू पहुंचा 120, भारत से आयात करने की हो रही है तैयारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2022 07:35 IST

लाहौर मार्केट कमेटी के सचिव शहजाद चीमा ने बताया कि ईरान से भी सब्जियां और फल मंगाया जा सकता है, लेकिन यह काफी महंगा हो सकता है क्योंकि ईरान ने भी आयात और निर्यात पर कर बढ़ा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में बाढ़ आने के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे है। ऐसे में कई सब्जियां और फल बाजारों से गायब भी हो गए है।इस कमी को दूर करने के लिए पाकिस्तान सरकार भारत से टमाटर और प्याज ले सकती है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लाहौर और पंजाब प्रांत के अन्य हिस्सों में आए विनाशकारी बाढ़ के कारण विभिन्न सब्जियों और फलों की कीमतों में भारी उछाल के बीच पाकिस्तान सरकार भारत से टमाटर और प्याज का आयात कर सकती है। बाजार के थोक व्यापारियों ने यह जानकारी दी है। 

सब्जियां और फलों के दाम और बढ़ेंगे- पाकिस्तानी थोक व्यापारी

लाहौर बाजार के एक थोक व्यापारी जवाद रिजवी ने बताया, ‘‘रविवार को लाहौर के बाजारों में टमाटर और प्याज की कीमत क्रमश: 500 रुपए और 400 रुपए किलो रहा। हालांकि, रविवार के बाजारों में टमाटर और प्याज समेत अन्य सब्जियां नियमित बाजारों की तुलना में 100 रुपए प्रति किलोग्राम कम कीमत पर उपलब्ध थीं।’’ 

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतें और बढ़ेंगी क्योंकि बाढ़ के कारण बलूचिस्तान, सिंध और दक्षिण पंजाब से सब्जियों की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

भारत से प्याज और टमाटर किए जाएंगे आयात-पाकिस्तानी थोक व्यापारी

इस पर आगे बोलते हुए रिजवी ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में प्याज और टमाटर की कीमत 700 रुपए प्रति किलो के पार हो सकती है। इसी तरह आलू की कीमत 40 रुपए किलो से बढ़कर 120 किलो हो गई है।’’ पता चला है कि सरकार वाघा सीमा के जरिए भारत से प्याज और टमाटर आयात करने के विकल्प पर विचार कर रही है। 

शिमला मिर्च की भी कमी देखी गई

वर्तमान में लाहौर और पंजाब के अन्य शहरों में तोरखम सीमा के जरिए अफगानिस्तान से टमाटर और प्याज की आपूर्ति हो रही है। लाहौर मार्केट कमेटी के सचिव शहजाद चीमा ने कहा कि बाढ़ के कारण शिमला मिर्च जैसी सब्जियों की भी बाजार में कमी हो गई है। 

ईरान के मुकाबले भारत सही रहेगा आयात के लिए

चीमा ने कहा कि सरकार भारत से प्याज और टमाटर का आयात कर सकती है। उन्होंने कहा कि ताफ्तान सीमा (बलूचिस्तान) के जरिए ईरान से सब्जियों का आयात करना उतना सुगम नहीं है क्योंकि ईरान सरकार ने आयात और निर्यात पर कर बढ़ा दिया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानबाढ़भारतईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा