लाइव न्यूज़ :

आटा, प्याज के बाद अब पाकिस्तान में दवाओं की कमी, सरकार के सामने आई नई मुसीबत

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 28, 2023 17:12 IST

पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गई है। बढ़ते विदेशी कर्ज और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के बीच अब पाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के सामने अब एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई हैपाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा हैपाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है

नई दिल्ली: आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे पाकिस्तान के सामने अब एक नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। बढ़ती मंहगाई, आवश्यक वस्तुओं की किल्लत, बढ़ते विदेशी कर्ज और विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के बीच अब पाकिस्तान को जीवन-रक्षक दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी रूपये का मूल्य डॉलर के मुकाबले इतना गिर गया है कि देश को जरूरी दवाओं के आयात में भी दिक्कतें आ रही हैं।

दवा आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आपूर्ति बंद करने के कारण सार्वजनिक और निजी दोनों स्वास्थ्य सुविधाएं आयातित टीकों, कैंसर उपचार में काम आने वाली दवाओं और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की भारी कमी से जूझ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के दवा कारोबारी पाकिस्तान की दवा नियमितता प्राधिकरण (DRAP) की मूल्य निर्धारण नीति को इस समस्या का मुख्य कारण बता रहे हैं। 

बता दें कि पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। महंगाई दर 30 फीसदी से ज्यादा हो गई है। पाकिस्तान आमतौर पर रमजान के महीने के दौरान राहत पैकेज देता है, लेकिन इस साल नकदी की तंगी से जूझ रही सरकार के पास देने के लिए कुछ नहीं है। पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (पीबीएस) के अनुसार, संवेदनशील मूल्य संकेतक (एसपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति 22 मार्च को समाप्त सप्ताह में 47 प्रतिशत दर्ज की गई है। यहां आटा-दाल समेत खाने पीने एवं दैनिक उपयोग चीजों में भारी मात्रा में वृद्धि हुई है, जिससे जनता त्रस्त है।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में प्याज की कीमत में 228.28 फीसदी, सिगरेट में 165.88 फीसदी, गेहूं के आटे में 120.66 फीसदी, गैस शुल्क में पहली तिमाही में 108.38 फीसदी और लिप्टन चाय में 94.60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ट्रैक की गई 51 वस्तुओं के अनुसार, डीजल की कीमत में 102.84 प्रतिशत, केले की 89.84 प्रतिशत, पेट्रोल की 81.17 प्रतिशत और अंडों की कीमत में 79.56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफMedicines and Healthcare
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH