लाइव न्यूज़ :

Pakistan Elections 2024: 1085 सीट, 8 फरवरी को आम चुनाव, 3139 महिलाओं सहित 28626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जानें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2023 19:36 IST

Pakistan Elections 2024: नेशनल असेंबली की 336 में से 226 सामान्य सीट हैं, जबकि 70 सीट आरक्षित (महिलाओं के लिए 60 और गैर-मुसलमानों के लिए 10) हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव राष्ट्रीय और प्रांतीय विधायिका की 1,085 सामान्य और आरक्षित सीट के लिए होगा।कुल 1,085 सीट में से 336 सीट नेशनल असेंबली (एनए) की हैं। 297 सामान्य, 66 महिलाओं के लिए और आठ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

Pakistan Elections 2024: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव में लड़ने के लिए 3,139 महिलाओं सहित 28,626 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। देश के शीर्ष निर्वाचन निकाय ने यहां मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव राष्ट्रीय और प्रांतीय विधायिका की 1,085 सामान्य और आरक्षित सीट के लिए होगा।

कुल 1,085 सीट में से 336 सीट नेशनल असेंबली (एनए) की हैं। प्रांतीय विधानसभा की 749 सीट हैं जिनमें से 593 सामान्य वर्ग की हैं और 156 सीट आरक्षित (महिलाओं के लिए 132 और अल्पसंख्यकों के लिए 24) हैं। नेशनल असेंबली की 336 में से 226 सामान्य सीट हैं, जबकि 70 सीट आरक्षित (महिलाओं के लिए 60 और गैर-मुसलमानों के लिए 10) हैं।

पंजाब प्रांत में 371 सीट हैं, जिनमें 297 सामान्य, 66 महिलाओं के लिए और आठ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। सिंध में 168 सीट हैं, जिनमें 130 सामान्य, 29 महिलाओं के लिए और नौ अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 145 सीट हैं, जिनमें 115 सामान्य, 26 महिलाओं के लिए और चार अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।

बलूचिस्तान प्रांत में 65 सीट हैं, जिनमें 51 सामान्य, 11 महिलाओं के लिए और तीन अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार, 471 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 7,713 उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 266 सामान्य सीट पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है।

पंजाब में 277 महिलाओं सहित 3,871 उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 141 सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि सिंध में नेशनल असेंबली की 61 सीट के लिए 110 महिलाओं सहित 1,681 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में नेशनल असेंबली की 45 सामान्य सीट के लिए 39 महिलाओं सहित कम से कम 1,322 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

जबकि बलूचिस्तान में नेशनल असेंबली की 16 सीट के लिए 12 महिलाओं सहित 631 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। संघीय राजधानी में नेशनल असेंबली की तीन सीट के लिए 26 महिलाओं सहित 208 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

नेशनल असेंबली में महिलाओं के लिए 60 आरक्षित सीट पर लगभग 459 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से पंजाब से 195, सिंध से 118, केपी से 97 और बलूचिस्तान से 49 महिलाओं ने नामांकन किया है। इसके अलावा नेशनल असेंबली में गैर-मुसलमानों के लिए आरक्षित 10 सीट के सापेक्ष 10 महिलाओं सहित 150 लोगों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

महिलाएं और गैर मुस्लिम, दोनों ही वर्ग के लोग अपने लिए आरक्षित क्रमश: 60 और 10 सीट के अलावा नेशनल असेंबली की 266 सामान्य सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं। ईसीपी के अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और नामांकन के खिलाफ आपत्तियां भी स्वीकार कर रहे हैं। यह प्रक्रिया 30 दिसंबर तक जारी रहेगी।

नामांकन पत्रों को स्वीकार करने या खारिज करने के विरुद्ध अपील तीन जनवरी तक की जा सकती है और इन अपील पर फैसला 10 जनवरी को किया जाएगा। ईसीपी 11 जनवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। उम्मीदवार 12 जनवरी तक नाम वापस ले सकेंगे। ईसीपी 13 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा।

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावपाकिस्तानPakistan Armyनवाज शरीफशहबाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!