लाइव न्यूज़ :

भारतीय मीडिया ने बॉलीवुड विलेन की तरह पेश किया, अफसोस हुआ: इमरान खान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 26, 2018 18:18 IST

इमरान खान की पीटीआई नेशनल असेंबली की 272 सीटों में से 119 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल - एन) 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 44 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य ने 17 सीटों पर बढ़त बनाई है।

Open in App

पाकिस्तान के आम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि वो आने वाले समय में भारत से रिश्ते बेहतर बनाएंगे। पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय मीडिया ने उन्हें बॉलीवुड विलेन की तरह पेश किया। भारतयी मीडिया ने इस तरह पेश किया जैसे हिंदुस्तान के लिए हर वो बुरी चीज होगी जब इमरान खान प्रधानमंत्री बना जाएंगे।  इमरान खान ने कहा, " मुझे थोड़ा अफसोस हुआ कि हिंदुस्तान की मीडिया ने मुझे किसी बॉलीवुड फिल्म के विलन की तरह। मैं वो पाकिस्तानी हूं जो हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा घूमा हूं। मैं वो पाकिस्तानी हूं जो चाहता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधरें।"

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा, "मैं वो पाकिस्तानी हूं जो मानता है कि भारतीय उपमहाद्वीप में दोनों मुल्कों की दोस्ती जरूरी है। हम दोनों मुल्कों के बीज कारोबार से हमारा रिश्ता बेहतर होगा। हमारे बीच सबसे बड़ा इशू कश्मीर है...किसी भी शहरी इलाके में फौज जाती है तो मानवाधिकार का हनन होता है...पाकिस्तान और हिंदुस्तान को टेबल पर बैठकर बात करनी चाहिए...ब्लेमगेम चलता रहा तो हल नहीं निकलेगा...वो कश्मीर के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराते रहेंगे और हम बलूचिस्तान के लिए उन्हें दोष देते रहे हैं...।

Pakistan Election Results 2018: पीटीआई सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, इमरान खान ने कहा- गरीबों-किसानों के लिए करेंगे काम

इमरान खान ने कहा, "सबसे बेहतर होगा कि हम एक-दूसरे के बीच व्यवसाय करें। बदकिस्मती से हमारा जो प्रमुख विवाद है वो कश्मीर है। वहां मानवाधिकार का मुद्दा है। कोशिश यह होनी चाहिए कि दोनों देशों को टेबल पर बैठकर हल करें। अगर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहेंगे तो सही नहीं है।" इमरान ने कहा, "मैं चाहूंगा कि अगर हिंदुस्तान की लीडरशिप तैयार है तो हम भी तैयार हैं। आप एक कदम बढ़ेंगे तो हम दो कदम बढ़ाएंगे। मैं पूरी कन्विक्शन से कह रहा हूं कि हम बात-चीत से हल करें।"

 

65 वर्षीय इमरान की पीटीआई नेशनल असेंबली की 272 सीटों में से 119 सीटों पर आगे चल रही है जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान मुस्लिम लीग- नवाज (पीएमएल - एन) 65 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) 44 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य ने 17 सीटों पर बढ़त बनाई है।

पंजाब प्रांत की 299 सीटों में, पीएमएल-एन 129 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जबकि पीटीआई 121 सीटों पर आगे चल रही। सिंध प्रांत में पीपीपी 73 सीटों पर आगे चल रही है। खैबर पख्तूनख्वा में पीटीआई 60 सीटों पर आगे चल रही है। बलूचिस्तान में आवामी पार्टी आगे चल रही 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पाकिस्तान चुनावपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?