लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित किया, प्रत्यर्पण के लिये ब्रिटेन के संपर्क में

By भाषा | Updated: August 24, 2020 00:31 IST

पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ (70) इलाज के लिये लंदन में हैं। बॉडी के इम्यून सिस्टम में समस्या का पता चलने के बाद लंदन चले गये थे। वह पिछले साल नवंबर में ब्रिटेन गये थे। लाहौर उच्च न्यायालय ने इलाज के लिये उन्हें चार हफ्ते के लिये विदेश जाने की इजाजत दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार शहजाद अकबर ने कहा है कि नवाज शरीफ को भगोड़ा घोषित करते हुए प्रत्यर्पण के लिये ब्रिटिश सरकार को अनुरोध भेजा जा चुका है।नवाज शरीफ लंदन की सड़कों पर अपने बेटे हसन नवाज के साथ टहलते हुए देखे गए है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लाहौर: पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को ‘‘भगोड़ा’’ घोषित कर दिया है और उनके प्रत्यर्पण के लिये ब्रिटिश सरकार से संपर्क किया है। वह इलाज के लिये अभी लंदन में हैं। जवाबदेही एवं आंतरिक मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार शहजाद अकबर ने कहा कि मेडिकल आधार पर शरीफ की चार हफ्तों की जमानत की अवधि पिछले साल दिसंबर में समाप्त हो गई।  अकबर के हवाले से डॉन न्यूज ने शनिवार को बताया, ‘‘सरकार उन्हें (शरीफ को) एक भगोड़ा मान रही है और उनके प्रत्यर्पण के लिये ब्रिटिश सरकार को एक अनुरोध भेजा जा चुका है।’’

नवाज शरीफ ने जुलाई में कोर्ट को  सूचना दी कि वह देश लौटने में असमर्थ हैं

भ्रष्टाचार के एक मामले में शरीफ को एक जवाबदेही अदालत ने कैद की सजा सुनाई थी। शरीफ ने पिछले हफ्ते लाहौर की एक अदालत को सूचना दी कि वह देश लौटने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना वायरस महामारी के चलते वहां नहीं जाने को कहा है। शरीफ ने अपने वकील के जरिये लाहौर उच्च न्यायालय को अपनी मेडिकल रिपोर्ट सौंपी और कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें महामारी के चलते बाहर नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि उनके रक्त में प्लेटलेट कम है, वह मधुमेह, हृदय, किडनी और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हैं। अकबर ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो से शरीफ के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को कहेगी और वह शहबाज शरीफ की गारंटी की कानूनी वैधता पर भी गौर कर रही है, जो अपने बड़े भाई को उपचार के बाद अपने साथ पाकिस्तान लाने वाले हैं।

नवाज शरीफ लंदन की सड़कों पर अपने बेटे हसन नवाज के साथ टहलते देखे गए

सोशल मीडिया पर एक नयी तस्वीर साझा किये जाने के बाद उनकी यह टिप्पणी आई है। तस्वीर में यह दिख रहा है कि शरीफ लंदन की सड़कों पर अपने बेटे हसन नवाज के साथ एक छाता लिये टहल रहे हैं। सलाहकार के हवाले से खबर में कहा गया है, ‘‘लंदन की सड़कों पर घूमने की उनकी तस्वीरें न्यायपालिका के मुंह पर एक तमाचा है और सरकार इसकी अनुमति नहीं दे सकती। इसमें कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है :हम सिर्फ कानून लागू करने और इसकी जरूरतें पूरी करने की कोशिश कर रहे हैं। ’’

नवाज शरीफ की बेटी मरयम नवाज ने कहा था कि उनके पिता अत्यधिक जोखिम ग्रस्त रोगी हैं

अकबर ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने प्रयोगशाला की फर्जी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। उन्होंने बताया कि कानून मंत्रालय और ब्यूरो तथा जेल विभाग को उनकी जमानत की अवधि खत्म होने तथा इसमें विस्तार का अनुरोध खारिज होने से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ब्रिटिश सरकार को भी इस घटनाक्रम से दो मार्च को अवगत करा दिया गया, साथ ही उनके प्रत्यर्पण का अनुरोध भी किया गया।

अखबार की खबर में कहा गया है कि अकबर ने शरीफ की हालिया तस्वीरों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अपने बेटों द्वारा साझा की गई तस्वीरों में बिल्कुल स्वस्थ्य नजर आ रहे हैं। हालांकि, उनकी बेटी मरयम नवाज ने कहा था कि उनके पिता अत्यधिक जोखिम ग्रस्त रोगी हैं इसलिए उनके हृदय का ऑपरेशन कोविड-19 के मद्देनजर टाल दिया गया था। 

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट