लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के अदालत ने कहा, एमक्यूएम संस्थापक ने 2010 में पार्टी नेता इमरान फारूक की हत्या का आदेश दिया था

By भाषा | Updated: June 20, 2020 15:30 IST

पाकिस्तान में एक आतंकवाद निरोधक अदालत के न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद ने फैसले में कहा कि पार्टी नेता डॉ इमरान फारूक की हत्या का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने डॉ इमरान फारूक की हत्या का आदेश दिया था।फारूक सितंबर 2010 में उत्तरी लंदन के ग्रीन लेन स्थित घर के बाहर मृत मिले थे।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने वर्ष 2010 में ब्रिटेन में पार्टी नेता डॉ इमरान फारूक की हत्या का आदेश दिया था। फारूक सितंबर 2010 में उत्तरी लंदन के ग्रीन लेन स्थित घर के बाहर मृत मिले थे, जिसके करीब एक महीने बाद एक और वरिष्ठ एमक्यूएम नेता रजा हैदर की कराची में हत्या कर दी गयी थी। बृहस्पतिवार को इस्लामाबाद की आतंकवाद निरोधक अदालत (एटीसी) के न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद ने इस मामले में फैसले में कहा कि ‘‘यह साबित हो गया है कि अल्ताफ हुसैन ने डॉ इमरान फारूक की हत्या का आदेश दिया था।’’ अदालत ने दोषी खालिद शमीम, मोहसिन अली और मोअज्जम अली को उम्रकैद की सजा सुनाई तथा 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 

अदालत ने उन्हें मृतक के परिवार को दस-दस लाख रुपये देने का आदेश भी दिया। अदालत ने अल्ताफ हुसैन, इफ्तिखार हुसैन, मोहम्मद अनवर और काशिफ कामरान को सुनवाई में शामिल नहीं होने पर भगोड़ा घोषित किया। न्यायाधीश ने कहा कि भगोड़ों को जल्द से जल्द तलाशा जाए, उन्हें गिरफ्तार करके अदालत के समक्ष पेश किया जाए। 

अदालत ने कहा कि मोअज्जम अली और खालिद शमीम ने मोहसिन अली और कासिफ कामरान को शामिल किया, जो कराची से लंदन गए और हत्या को अंजाम दिया। पाकिस्तान में ब्रिटेन के उच्चायुक्त डॉ क्रिश्चियन टर्नर ने कहा, ''सजा डॉ इमरान फारूक की हत्या मामले में न्याय दिलाने के लिए पाकिस्तान और ब्रिटेन की जांच एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों पर मुहर लगाती है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!