लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः प्रधानमंत्री इमरान के करीबी और पंजाब के सीएम उस्मान बुजदार ने दिया इस्तीफा, ये होंगे नए मुख्यमंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 28, 2022 20:17 IST

पाकिस्तानी संसद (नेशनल असेंबली) के सचिवालय के समक्ष विपक्षी दलों ने गत आठ मार्च को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार है।पीटीआई सरकार की संभावित योजना को पहले ही विफल कर दिया जाए।52 वर्षीय बुजदार के खिलाफ यह अविश्वास प्रस्ताव सौंपा जिसमें 127 विधायकों के हस्ताक्षर हैं।

लाहौरः पाकिस्तान में विपक्षी दल ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान के करीबी और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। इसके बाद उस्मान बुजदार ने इस्तीफा दे दिया। पीएमएल क्यू के चौधरी परवेज इलाही नए मुख्यमंत्री होंगे। पाक मीडिया ने जानकारी दी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने सोमवार को कहा कि वह अपने साझेदार पीएमएल-क्यू के नेता चौधरी परवेज इलाही का पंजाब के मुख्यमंत्री पद पर पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के उम्मीदवार के तौर समर्थन करेगी ताकि पीएमएल-क्यू नेशनल असेंबली में उसके खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में मतदान करे।

प्रधानमंत्री के राजनीतिक संवाद में सहयोगी शहबाज गिल ने ट्वीट कर यह घोषणा की। उन्होंने उर्दू में ट्वीट किया ‘‘पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ(पीटीआई) चौधरी परवेज इलाही का मुख्यमंत्री (पंजाब) पद के लिए समर्थन करेगी और पीएमएल-क्यू ने संसद में पेश अविश्वास प्रस्ताव के मद्देनजर प्रधानमंत्री का समर्थन करने की घोषणा की है।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्री फार्रुख हबीब ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इलाही को इस पद के लिए नामित किया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग- कायदे (पीएमएल-क्यू) नेता मूनिस इलाही ने पुष्टि की है कि इलाही ने इस पद के लिए उम्मीदवारी स्वीकार कर ली है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के करीबी और उनके द्वारा ही पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए उस्मान बुजदर ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा