लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने दो पत्रकारों को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:24 IST

Open in App

लाहौर, सात अगस्त (एपी) पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने लाहौर में दो प्रमुख पत्रकारों को शनिवार को हिरासत में ले लिया, जिसकी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, नेताओं और देश के मीडिया ने निंदा की।

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमिर मीर और इमरान शफकत को सोशल मीडिया पर ‘‘निंदनीय सामग्री’’ पोस्ट करने के बाद हिरासत में लिया गया। यह सामग्री पोस्ट किए जाने के बाद सरकार के एक मंत्री ने इसके खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या दोनों पर कोई आरोप लगाया गया है या नहीं।

एफआईए के बाबर बख्त कुरैशी ने कहा, ‘‘उन्होंने यूट्यूब पर निंदनीय सामग्री अपलोड की और मंत्री मुराद सईद द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।’’ एफआईए ने बाद में एक बयान में बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और उनके खिलाफ आरोप बाद में अदालत में दायर किए जाएंगे।

जिस वीडियो को लेकर दोनों के खिलाफ शिकायत हुई है, वह एक अनौपचारिक गोलमेज चर्चा का वीडियो है। इसमें पत्रकारों ने पाकिस्तान की राजनीति और न्यायपालिका में सेना की भूमिका पर चर्चा की। सरकार ने पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के संबंध में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

मीर के भाई हामिद ने दोनों पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की खबर ट्विटर पर दी। हामिद भी देश के एक प्रमुख पत्रकार हैं, जिन्होंने एक लोकप्रिय टीवी टॉक शो की मेजबानी की थी, लेकिन देश की शक्तिशाली सेना की आलोचना करने के दो महीने बाद इस कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था। इमरान शफकत ने कई अखबारों के लिए काम किया है और वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।

इस पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की घटना ऐसे समय में हुई है, जब पाकिस्तान में प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में है। देश में वकील और पत्रकार सेना और उसकी एजेंसियों पर उन्हें परेशान करने और उन पर हमला करने का अक्सर आरोप लगाते हैं।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने ट्विटर पर एक बयान जारी करके पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा