लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: क्वेटा की मस्जिद में बम धमाका, इमाम और पुलिस अधिकारी समेत 16 की मौत

By भाषा | Updated: January 11, 2020 04:32 IST

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमानुल्ला शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज के दौरान एक मस्जिद में बम धमाका हुआ।बम धमाके में एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए।

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए।

‘डॉन’ अखबार ने खबर दी कि गौसाबाद इलाके स्थित मस्जिद में यह विस्फोट मगरीब (सूरज डूबते ही पढ़ी जाने वाली) नमाज के दौरान हुआ। विस्फोट की प्रकृति का फौरन पता नहीं चल सका है।

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमानुल्ला शामिल हैं।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मृत पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया गया हो सकता है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ ने खबर दी कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पिछले महीने डीएसपी के बेटे की क्वेटा में हत्या कर दी थी। खबर में बताया गया है कि विस्फोट में 20 लोग जख्मी हुए हैं।

कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच कर रही हैं। इस बीच, इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा करते हुए जान हानि पर अफसोस जताया है। खान ने घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

पाकिस्तानी फौज की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने कहा कि फ्रंटियर कोर (एफसी) बलूचिस्तान के सैनिक मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं।

आईएसपीआर ने सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के हवाले से कहा, ‘‘जिन लोगों ने मस्जिद में बेगुनाहों को निशाना बनाया, वे कभी भी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते।’’

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जे कमाल खान ने हिंसा की निंदा की और जनहानि पर दुख जताया। गौरतलब है कि करीब तीन दिन पहले क्वेटा में सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई जख्मी हो गए थे।

 

 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानबम विस्फोटलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH