लाइव न्यूज़ :

Pakistan Black Sunday: ईरान से 70 शिया जायरीन को लेकर आ रही बस बलूचिस्तान में पलटी, 11 की मौत और 35 घायल, पीओके में दूसरी बस खाई में गिरी, 26 की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2024 22:39 IST

Pakistan Black Sunday: पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी इन दुर्घटनाओं पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Open in App
ठळक मुद्देबस में बैठे ज्यादातर लोग लाहौर या गुजरांवाला के निवासी थे।अरब सागर तट के साथ सिंध प्रांत के कराची से बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर तक फैला हुआ है। हादसे में 35 लोग मारे गए थे और 15 घायल हुए थे। 

Pakistan Black Sunday: पाकिस्तान में रविवार को हुई दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 11 श्रद्धालुओं सहित कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तान में पहली दुर्घटना उस वक्त हुई जब ईरान से 70 शिया जायरीन को लेकर आ रही बस बलूचिस्तान प्रांत में मकरान तटीय राजमार्ग से रास्ता भटक गई थी। इस हादसे में भी 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। इन श्रद्धालुओं को पंजाब की ओर जाना था। मकरान तटीय राजमार्ग 653 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है जो पाकिस्तान के अरब सागर तट के साथ सिंध प्रांत के कराची से बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर तक फैला हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बस में बैठे ज्यादातर लोग लाहौर या गुजरांवाला के निवासी थे।

सबसे बड़ी निजी एम्बुलेंस सेवा चलाने वाली एधी फाउंडेशन के कमर नदीम ने बताया कि पाकिस्तान में दूसरी दुर्घटना उस दौरान हुई जब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 35 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सधनोती के उपायुक्त उमर फारूक ने बताया कि मृतकों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं और ये सभी सधनोती जिले के निवासी थे। पुलिस, प्रशासन और बचाव दल के कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। कानून प्रवर्तकों ने बताया कि कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने राहत-बचाव अभियान में तेजी लाने की जरुरत पर जोर देते हुए कहा, "दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।''

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने भी इन दुर्घटनाओं पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ये दुर्घटनाएं पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को ले जा रही एक अन्य बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों बाद हुई हैं। इस हादसे में 35 लोग मारे गए थे और 15 घायल हुए थे। 

टॅग्स :पाकिस्तानशहबाज शरीफPakistan Armyईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!