लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: रैली की जगह को लेकर बिलावट भुट्टो और इमरान खान के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 8, 2018 09:50 IST

पाकिस्तान के कराची में एक रैली के आयोजन स्थल को लेकर इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के कार्यकर्ता लड़ पड़े।

Open in App

कराची , आठ मई ( भाषा ) शहर में एक रैली के आयोजन स्थल को लेकर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ( पीपीपी ) और पाकिस्तान तहरीक - ए - इंसाफ ( पीटीआई ) के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गये। ये दोनों पार्टियां मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट ( एमक्यूएम ) से सत्ता वापस पाने का प्रयास कर रही हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कल कराची के गुलशन - ए - इकबाल के कई हिस्सों में संघर्ष हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों पार्टियां यहां हकीम सईद मैदान में एक राजनैतिक रैली आयोजित करना चाहती थीं। 

गुलशन के पुलिस अधीक्षक गुलाम मुतर्जा भुट्टो ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके और कुछ वाहनों में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने बाद में हालात पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया , ‘‘ उन्होंने एक दूसरे के कैम्प कार्यालयों को भी नष्ट कर दिया। ’’ 

पीटीआई कराची के प्रवक्ता जमाल सिद्दकी ने डॉन टीवी को बताया , ‘‘ पत्थरबाजी में कुछ कार्यकर्ता घायल हो गये हैं। ’’ पार्टियों में 12 मई को एक रैली आयोजित करने के लिए स्थान को लेकर झड़प हो गयी।

भुट्टो ने बताया , ‘‘ दोनों पार्टियों ने एक ही स्थल पर अपनी रैलियां आयोजित करने के लिए मंजूरी के लिए आवेदन किया था।’’ उन्होंने बताया कि इलाके में दुकान , पेट्रोल पंप और बाजार बंद हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल