लाइव न्यूज़ :

दबाव में पाकिस्तान: PAK ने 11 आतंकी संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 08:42 IST

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल काउंटर टेरेरिज्म अथॉरिटी (एनससीटीए) ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि जेयूडी के साथ संबंध रखने को लेकर सात संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे अल-फजल फाउंडेशन/ट्रस्ट और अल -ईसार फाउंडेशन को एफआईएफ के साथ संबंध रखने को लेकर प्रतिबंधित किया गया हैबहावलपुर के अल-रहमत ट्रस्ट आर्गेनाइजेशन और कराची के अल फुरकान ट्रस्ट पर भी जेईएम के साथ संबंध को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

पाकिस्तान सरकार ने प्रतिबंधित संगठनों-जमात-उद-दावा (जेयूडी), फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) और जैश ए मोहम्मद (जेईएम) के साथ संबंधों को लेकर 11 संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. 

शनिवार को यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री इमरान खान और गृहमंत्री एजाज शाह की बैठक में इन संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया. पुलवामा में 14 फरवरी के हमले के बाद खान ने कहा था कि पाकिस्तान आतंकवाद में शामिल या अन्य देशों में किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल करने वाले किसी भी संगठन को नहीं बख्शेगा. 

पाकिस्तान के जैश ए मोहम्मद के इस आत्मघाती बम हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल काउंटर टेरेरिज्म अथॉरिटी (एनससीटीए) ने अपनी वेबसाइट पर घोषणा की कि जेयूडी के साथ संबंध रखने को लेकर सात संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया है. सरकार ने जेयूडी को मार्च में प्रतिबंधित किया था. 

ये हैं प्रतिबंधित संगठन : जिन संगठनों पर पाबंदी लगाई गई है वे अल-अनफाल ट्रस्ट, इदारा खिदमत -ए-खल्क, अल-दावत उल इरशाद, मोस्क्यू एंड वेलफेयर ट्रस्ट, अल-मदीना फाउंडेशन, माज-बिन-जबील एजुकेशन ट्रस्ट और अल हम्माद ट्रस्ट हैं. ये सभी लाहौर में हैं. 

पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने देश की सरजमीं से आतंकवाद एवं चरमपंथ का सफाया करने की राष्ट्रीय कार्ययोजना के क्रियान्वयन में गति लाने के सरकार के निर्देश के तहत यह कार्रवाई की है. 

इन सात संगठनों के अलावा लाहौर के ही अल-फजल फाउंडेशन/ट्रस्ट और अल -ईसार फाउंडेशन को एफआईएफ के साथ संबंध रखने को लेकर प्रतिबंधित किया गया है. जेयूडी की तरह एफआईएफ पर भी मार्च में पाबंदी लगाई गई थी. बहावलपुर के अल-रहमत ट्रस्ट आर्गेनाइजेशन और कराची के अल फुरकान ट्रस्ट पर भी जेईएम के साथ संबंध को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जेईएम पर जनवरी, 2002 में पाबंदी लगाई गई थी.

टॅग्स :पाकिस्तानआतंकवादीआतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट