लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: ट्रेन में भीषण आग लगने से 73 लोगों की मौत, गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2019 15:59 IST

रेलमंत्री ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास जारी है। लियाकतपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक नदीम जिया ने कहा कि अधिकतर शव इस हालत में थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के एक ट्रेन में भीषण हादसा, बढ़ सकती है मृतकों की संख्याकराची से लाहौर जा रहे तेजगामी एक्सप्रेस में हुआ हादसा, तीन डिब्बे आग लगने से पूरी तरह जल गए

पाकिस्तान में गुरुवार को एक चलती ट्रेन में आग लगने से कम से कम 73 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। ट्रेन में कुछ यात्री गैस सिलेंडर ले जा रहे थे जिनमें विस्फोट होने के कारण आग लगी। तेजगाम एक्सप्रेस कराची से लाहौर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। पंजाब प्रान्त में लाहौर से 400 किमी दूर रहीम यार खान के पास लियाकतपुर में ट्रेन के तीन डिब्बे आग लगने से पूरी तरह जल गए।

डिब्बों में 200 से अधिक यात्री सवार थे। जिला आपदा अधिकारी आर वाई के बाकिर हुसैन ने इस हादसे में 73 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर मौत लोगों के ट्रेन से कूदने के कारण हुई। रेलमंत्री शेख रशीद अहमद ने कहा कि चलती ट्रेन में कुछ यात्री दो गैस चूल्हों पर नाश्ता बना रहे थे।

इस दौरान सिलेंडर फट गये जिसके कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि ट्रेन में खाना बनाना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर छोटे थे। अहमद के अनुसार मारे गए लोगों में तब्लीगी जमात (इस्लामी प्रचारक) के लोग शामिल थे जो एक बड़े आयोजन के लिए लाहौर जा रहे थे। हालाँकि तब्लीगी जमात के पदाधिकारियों ने रेलमंत्री के दावे को खारिज करते हुए कहा कि धमाका शार्ट सर्किट के कारण हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ घायल यात्रियों के अनुसार उन्होंने बुधवार रात को शार्ट सर्किट की गंध के बारे में रेल अधिकारियों को बताया था लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण गुरुवार की सुबह हादसा हुआ।

रेलमंत्री ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास जारी है। लियाकतपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक नदीम जिया ने कहा कि अधिकतर शव इस हालत में थे कि उनकी पहचान नहीं की जा सकी। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान डीएनए जाँच से की जाएगी।

सेना के एक बयान में कहा गया है कि राहत कार्य जारी है और घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए हेलीकाप्टर की मदद ली जा रही है। रेलमंत्री ने स्वीकार किया है कि गैस के सिलिंडरों को ले जाने से न रोक पाना प्रशासन की गलती है। उन्होंने दुर्घटना की जाँच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजन को मुआवजे के तौर पर 15 लाख और घायलों को पांच लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हादसे पर दुख जताया और घायलों को उचित उपचार मुहैया करवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।

(PTI Input)

टॅग्स :पाकिस्तानरेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल