लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तान की सेना बलात्कार और लूटमार की नीति के लिए है कुख्यात, बलूचिस्तान में इसी नीति का लिया जा रहा सहारा'

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2019 11:46 IST

बलूच नेता मेहरान मर्री ने कहा कि एक महीने के अंतराल में मर्दन की एक महिला और ग्वादर की एक अन्य महिला का इस कायर सेना द्वारा बलात्कार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देबलूच नेता मेहरान मर्री ने पाकिस्तान की सेना पर करारा हमला बोला है और उन्हें बलात्कार और लूटमार की नीति के लिए कुख्यात बताया है।बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा 'घोर मानवाधिकार उल्लंघनों' को उजागर करने के लिए जिनेवा में पोस्टर अभियान चलाया था।

बलूच नेता मेहरान मर्री ने पाकिस्तान की सेना पर करारा हमला बोला है और उन्हें बलात्कार और गोली चलाने की नीति के लिए कुख्यात बताया है। साथ ही साथ उनकी जवाबदेही की बात कही है। मेहरान मर्री इस समय लंदन में रह रहे हैं और लगातार पाकिस्तान को लेकर हमलावर रहते हैं।  

मेहरान मर्री ने कहा, 'पाकिस्तान की सेना बलात्कार और लूटमार की नीति के लिए कुख्यात है, जैसे उन्होंने बांग्लादेश में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया था। यह अब बलूचिस्तान में उन्हीं नीतियों का सहारा ले रही है।'

उन्होंने कहा, 'एक महीने के अंतराल में मर्दन की एक महिला और ग्वादर की एक अन्य महिला का इस कायर सेना द्वारा बलात्कार किया गया। उन्हें (पाकिस्तान सेना) जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए, चाहे वह बाजवा हो, मुशर्रफ हो या इनमें से कोई भी तानाशाह हो, इस सभी ने मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।' बता दें अभी हाल ही में बलूचिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान द्वारा 'घोर मानवाधिकार उल्लंघनों' को उजागर करने के लिए जिनेवा में पोस्टर अभियान चलाया था। बलूचिस्तान में 'लोगों का लापता होना और उनकी हत्या' आम बात हो गई हैं। 

बलूच मानवाधिकारी परिषद (बीएचआरसी) की तरफ से जिनेवा के ब्रोकन चेयर स्मारक इलाके में आयोजित 'बलूचों की हत्या बंद करो' अभियान ऐसे समय में चलाया गया जब संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) का 42वां सत्र चल रहा था। ब्रोकन चेयर एक स्मारक है जिसे स्विट्जरलैंड के कलाकार डैनियल बरसेट ने बनाया है। जिनेवा में कई प्रदर्शन और धरने इसी इलाके में आयोजित किए जाते हैं। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?