लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने मोईन उल हक को नियुक्त किया भारत में अपना नया उच्चायुक्त

By भाषा | Updated: May 21, 2019 07:48 IST

पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में सोहेल महमूद की नियुक्ति के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त का पद रिक्त था।

Open in App

पाकिस्तान ने सोमवार को मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त तय किया है। हक अभी फ्रांस में पाकिस्तान के राजदूत हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को भारत, चीन और जापान सहित करीब दो दर्जन देशों में पाकिस्तान के नये उच्चायुक्तों/राजदूतों की नियुक्ति को मंजूरी दी।

पाकिस्तान के नए विदेश सचिव के रूप में सोहेल महमूद की नियुक्ति के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त का पद रिक्त था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक वीडियो संदेश में कहा, 'नयी दिल्ली, भारत, बहुत महत्वपूर्ण है। सलाह-मशविरे के बाद मैंने फ्रांस में मौजूदा राजदूत मुईनुल हक को नियुक्त करने का फैसला लिया है। उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा, आशा है कि वह बेहतर करेंगे।' 

कुरैशी ने कहा कि भारत में चुनावी प्रक्रिया खत्म होने वाली है और यह संभाव है कि चुनाव के बाद बातचीत/संबंधों का नया सिलसिला शुरू हो।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH