लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 30 से ज्यादा लोगों की मौत, मरने वाले वालों में बच्चे और महिलाएं शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: April 16, 2022 21:55 IST

इस हमले को लेकर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। हजारों अफगान नागरिक सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने उतरे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की तालिबार सरकार का नहीं आया अब तक कोई बयानअफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर निकले लोग

काबुल: पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। तालिबान के विदेश मंत्रालय ने खोस्त और कुनार प्रांतों में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 40 लोगों के मारे गए हवाई हमलों के विरोध में अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया है।

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन 

इस हमले को लेकर अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। हजारों अफगान नागरिक सड़कों पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करने उतरे हैं। खामा प्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान लड़ाकू एयरक्राफ्ट्स ने शुक्रवार रात खोस्त प्रांत के पेसा, मीला और मीर सफर के इलाकों और कुनार प्रांत में बमबारी की।

दो परिवार के मारे गए 33 लोग, मरने वालों में 5 बच्चे, एक महिला

वहीं प्रांत के स्पेरा जिले में भी एयरस्ट्राइक की गई, जिसमें दो परिवारों के 33 सदस्यों की मौत हो गई। कुनार प्रांत के स्थानीय निवासियों के मुताबिक हमले 5 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई है।

तालिबान सरकार का नहीं आया अब तक कोई बयान

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के द्वारा अब तक इस हमले को लेकर किसी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के राजदूत को तलब किया है।

वहीं पाकिस्तान की ओर से यह कहा गया है कि इन प्रांतों में मौजूद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पश्तून इस्लामी आतंकवाद समूहों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ मध्य खोस्त में भारी मात्रा में सड़कों पर उतरे हैं।  

टॅग्स :अफगानिस्तानपाकिस्तानAfghan Taliban
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा