लाइव न्यूज़ :

UNSC में पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा लेकिन हाथ लगी नाकामी, सिर्फ चीन का मिला समर्थन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2020 08:25 IST

असल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में  एओबी के तहत कश्मीर मसले पर क्लोज डोर मीटिंग का प्रस्ताव रखा। चीन ने कश्मीर मामला यूएनएससी की मीटिंग के दौरान उठाया, जिसका स्थायी सदस्यों फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के साथ 10 सदस्यों ने विरोध किया और कहा कि यह मामला यहां उठाने की जरूरत नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान का समर्थन करते हुए चीन ने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अन्य देशों का समर्थन पाने की कोशिश की।चीन की इस नाकाम कोशिश पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बाकी देशों ने कहा कि ये भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में फिर से  जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को उठाया है। चीन के अलावा पाकिस्तान का ओर किसी देश ने समर्थन नहीं किया और इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान की संयुक्त राष्ट्र में किरकिरी हुई है। पाकिस्तान का समर्थन करते हुए चीन ने कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अन्य देशों का समर्थन पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। चीन की इस नाकाम कोशिश पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बाकी देशों ने कहा कि ये भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है और इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। 

असल में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में  एओबी के तहत कश्मीर मसले पर क्लोज डोर मीटिंग का प्रस्ताव रखा। चीन ने कश्मीर मामला यूएनएससी की मीटिंग के दौरान उठाया, जिसका स्थायी सदस्यों फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस के साथ 10 सदस्यों ने विरोध किया और कहा कि यह मामला यहां उठाने की जरूरत नहीं है।

अफ्रीकी देशों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद् की बंद कमरे में बैठक बुलाई गई थी, चीन ने ‘कोई अन्य कामकाज बिंदु’ के तहत कश्मीर मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया। सूत्रों ने बताया कि फ्रांस का रुख नहीं बदला है और यह बहुत स्पष्ट है कि--कश्मीर मुद्दे का हल अवश्य ही द्विपक्षीय तरीके से किया जाए। यह बात कई मौकों पर कही गई है और संरा सुरक्षा परिषद् में साझेदारों से इसे दोहराता रहेगा। 

गौरतलब है कि पिछले महीने फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने यूएनएससी की बंद कमरे में हुई एक बैठक में कश्मीर मुद्दा पर चर्चा कराने की चीन की कोशिश नाकाम कर दी थी। जम्मू कश्मीर का भारत द्वारा पुनर्गठन किया जाना चीन को नागवार गुजरा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानचीनजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना