लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुए दोहरे हमले में 7 सुरक्षाकर्मी ने गंवाई जान

By आकाश चौरसिया | Updated: May 12, 2024 15:44 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए दो अलग-अलग आतंकवादी हमले में करीब 7 सुरक्षाकर्मियों की जान गंवा दी है। गौरतलब है कि जिस जिले में घटना हुई, वो अफगानिस्तान की सीमा से लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में आतंंकवादियों ने किया हमलाइस घटना में करीब 7 जवानों की जान चली गईदो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए

नई दिल्ली:पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग आतंकवादियों के द्वारा हमले किए गए, जिसमें जानकारी सामने आई है कि करीब 7 सुरक्षाकर्मी मारे गए और जबकि दो लोग घायल हुए हैं। 

सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हासन खेल क्षेत्र के पहले हमले में पांच सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान गंवा दी है और दो कर्मी घायल भी हुए। यह क्षेत्र अफगानिस्तान से लगी सीमा में आता है, जब शनिवार को एक बम निरोधक इकाई को निशाना बनाकर एक तात्कालिक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट किया गया। 

आतंकवादियों ने पहले तो सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग की और फिर मौके मिलते ही बड़ा हमला कर दिया। आतंकवादियों ने जिले के सीमा क्षेत्र की सिक्युरिटी पोस्ट को निशाना बनाया, जिसमें दो जवान मौके पर ही शहीद हो गए। फिर, अब जो बयान सामने आया है कि उसके मुताबिक सुरक्षा कर्मियों के शव और घायलों को बान्नु में स्थित मिलेट्री अस्पताल तक एयरलिफ्ट कर ले जाया गया। सैन्य कर्मियों ने हमले के बाद उस क्षेत्र को अब ब्लॉक कर दिया है और आतंकियों की खोज शुरू कर दी है। 

हाल में प्रांत के अलग-अलग हिस्से में हुए हमले से काफी नुकसान हुआ। उत्तरी वजीरिस्तान जिले की तहसली शेवा में आतंकी हमले से एक लड़कियों के एक स्कूल को हिलाकर रख दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला 8 मई की रात को किया गया। पुलिस की मानें तो पहले हमलावरों ने परेशान किया और नजर हटते ही स्कूल में दो हमले कर दिए।   

टॅग्स :अफगानिस्तानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?