लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बारिश और तूफान के कारण 28 लोगों की मौत, आपातकाल की स्थिति

By भाषा | Updated: April 16, 2019 21:09 IST

बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया। प्रांत के अलग अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App

पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भीषण तूफान और बारिश के कारण कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पश्चिमी हवा के कारण आई भारी बारिश एवं तूफान के कारण सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में पेड़ और बिजली के खम्बे उखड़ गए और संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। ‘

डॉन’ ने खबर दी है कि देश के पश्चिमी, मध्य एवं पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ के कारण कई सड़कें यात्रा के लिए पहले ही खतरनाक हो गई हैं। पंजाब प्रांत में तूफान के कारण कई इमारतें ढह गईं और दो महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। खैबर पख्तनूख्वा प्रांत की चित्राल घाटी में एक मकान की छत गिर जाने से एक महिला और दो पुरूषों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान में बाढ़ के कारण एक बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो जाने के कारण प्राधिकारियों ने सोमवार को आपातकाल घोषित कर दिया। प्रांत के अलग अलग इलाकों में आई बाढ़ से मंगलवार को दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ‘

एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि बलूचिस्तान के क्वेटा, ग्वादर, चगई, हरनाई, दुकी, जेवानी, जाफराबाद, कोहलू, सिबी, बरखान, चमन और अन्य जिलों में बाढ़ आने से सड़क संपर्क टूट गया है। अधिकारियों एवं बचाव सेवाओं के अनुसार कराची में आंधी के कारण दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, चार मछुआरे लापता हो गए और 12 अन्य लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला